संस्कृत दिवस पर नवाचार से भाषा संरक्षण का दिया संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, चौमूं में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि रंगमंच कलाकार सुनील सोगण ने संस्कृत भाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान-विज्ञान का जीवंत स्रोत है। वर्तमान समय में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नवाचार के माध्यम से संस्कृत को संरक्षित किया जा सकता है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालय पाठ्यक्रम में संस्कृत को रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए नाट्य प्रस्तुति, संवाद लेखन, कहानी कथन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को जोड़ना चाहिए। इस प्रकार छात्र न केवल भाषा सीखेंगे बल्कि उसके सांस्कृतिक भाव और जीवन मूल्यों को भी आत्मसात करेंगे। 

वरिष्ठ अध्यापक जगदीश मुवाल, सुरेश चंद्र शर्मा एवं रामजीलाल शर्मा ने संस्कृत की महत्ता, उसके समृद्ध साहित्य और भारतीय संस्कृति में योगदान पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारे जीवन की जड़ों से जुड़ी भाषा है, और इसका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है। 

इस अवसर पर सुमन जाट, पुष्पा देवी सैनी, नीरू सैनी, कान्ता यादव, वरिष्ठ सहायक रोहित शर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments