वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में पुरुषार्थ और भाग्य पर हुआ चिंतन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ, की मासिक बैठक विज्ञान समिति के प्रांगण में संयोजिका डॉ. पुष्पा कोठारी एवं अध्यक्ष कंचन सोनी के सानिध्य में संपन्न हुई। भाद्रपद माह में आयोजित इस विशेष बैठक में लगभग 90 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बैठक का मुख्य विषय “पुरुषार्थ और भाग्य” रहा। उपस्थित वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मनुष्य का पुरुषार्थ और कर्म ही उसे आगे बढ़ाते हैं, जबकि भाग्य पूर्वनिर्धारित होता है। दोनों के संतुलन से ही सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ना संभव है।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि विषय को रोचक रूप देने के लिए सांप-सीढ़ी के खेल का आयोजन किया गया, जिसमें सरल सामान्य ज्ञान प्रश्नों के माध्यम से “पुरुषार्थ और भाग्य” की अवधारणा को समझाया गया। यदि नंबर सांप पर आता तो प्रतिभागी नीचे उतर जाते, जबकि सीढ़ी पर आने पर ऊपर बढ़ते। चार चक्रों में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. पुष्पा कोठारी, कंचन सोनी एवं प्रकाश तातेड़ ने किया।

इसके पश्चात् मंजू सरूपरिया द्वारा “हाउ जी” गेम आयोजित किया गया, जो महिलाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय रहा।कार्यक्रम में विज्ञान समिति के संस्थापक के. एल. कोठारी एवं प्रो महिप भटनागर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. पुष्पा कोठारी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में अल्पाहार का आनंद सभी ने लिया, जिसका सफल संयोजन उषा गुप्ता, चंदा बोहरा एवं मंजू सरूपरिया द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments