घर-घर तिरंगा अभियान : उदयपुर के साहित्यकारों ने उठाया तिरंगा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह द्वारा पिछले 12 वर्षों से अनवरत जारी घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज उदयपुर के साहित्यकारों ने भी तिरंगा उठाया | आज घर घर तिरंगा का आयोजन राजस्थान साहित्य अकादमी के हाल में राजस्थान साहित्य अकादमी एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ |

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय ने साहित्यकारों का आव्हान किया कि उनकी कलम सदैव तिरंगे के सम्मान में चलनी चाहिए | देश की सीमाओं पर सैनिक देश की रखवाली करते हैं तो देश के अंदर देशभक्ति का माहौल बनाए रखने का दायित्व साहित्यकारों का होता है, क्यों कि साहित्यकार देश के रखवाले होते हैं |

समय-समय पर देश के साहित्यकारों, कवियों और लेखकों ने अपनी लेखनी को राष्ट्र हित में उपयोग किया है और इससे देश में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलती है | उन्होंने सभी से अपील की 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं |

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सचिव आशा पाण्डेय ओझा ने कहा कि सभी साहित्यकारों को देश के लिए जीना और देश के लिए ही मरना चाहिए | भामाशाह सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि सभी साहित्यकारों को भाविप की ओर से तिरंगे उपलब्ध कराए गए |

कार्यक्रम में आशीष सिसोदिया, प्रियंका भट्ट, सोहन ढिंढोर, दौलत शर्मा, ललित पारीक, विजय लक्ष्मी शेखावत, नितिन मेनारिया, बृजेश मिश्र, चिन्मय भट्ट ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत की | कार्यक्रम की व्यवस्था में ई. वाई के बोलिया, योगेश अग्निहोत्री, के के शर्मा, लोकेश पारख का विशिष्ट योगदान रहा | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments