कल भारत स्काउट गाइड संगठन करेगा सघन वृक्षारोपण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में 11 अगस्त को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी.ओ स्काउट उदयपुर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि राजस्थान में स्काउटिंग के जनक माने जाने वाले पण्डित श्रीराम वाजपेयी की जयंति पर पूरे राजस्थान प्रदेश में 11 अगस्त को सुबह 11 बजे भारत स्काउट व गाइड संगठन द्वारा एक साथ राजस्थान सरकार का "हरियालो राजस्थान" कार्यक्रम के तहत "एक पेड माँ के नाम" थीम पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

पाण्डे ने बताया कि जिले में इस कार्यक्रम की आगाज 11 अगस्त को स्काउट गाइड मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास, उदयपुर पर वृक्षारोपण कर किया जायेगा। इसी दिन जिले के अधिनस्थ सभी स्थानीय संघ मुख्यालयों तथा स्काउट गाइड प्रवृति संचालित राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में भी स्काउट गाइड रोवर रेंजर अपने प्रभारी स्काउटर गाइडर रोवर रेंजर लीडर के नेतृत्व में निर्धारित स्काउट गाइड गणवेश में वृक्षारोपण कर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेंगे। 

पाण्डे ने यह भी बताया कि प्रति स्काउट गाइड रोवर रेंजर यूनिट को कम से कम 35 पौधे लगाकर उनकी पेड बनने तक सार संभाल का लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे जिले में 11 अगस्त को शुरू होकर 13 अगस्त तक चलाया जायेगा। सघन वृक्षारोपण के साथ साथ विभिन्न प्रकार की पर्यावरण जनजागरण विषयक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाकर स्काउट गाइड तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जन जागरण करने तथा पेडों की अंधाधुन कटाई नही करनें के प्रति जागरूक किया जायेगा।

प्रदेश संगठन द्वारा इस कार्यक्रम को संचालित करने का उदेश्य राजस्थान सरकार के तथा शिक्षा मंत्री के द्वारा प्रदेश में सघन वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही प्रदेश के सभी स्काउट गाइड को पर्यावरण के प्रति जागरण एवं एक पेड माँ के नाम के साथ माँ की महिमा तथा पेडों से होनें वाले लाभों से ओतप्रोत करवाना रहेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments