मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बैनर का हुआ अनावरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर द्वारा 17 सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के आयोजन के बैनर का अनावरण राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) को 2014 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। विशेष रूप से, MBDD ने एक दिन में सबसे बड़े रक्तदान अभियान का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें एक ही दिन में 1,00,212 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।।यही संस्था  2022 में एक ही दिन में 2.5लाख यूनिट रक्त एक ही दिन में एकत्र करके अनोखा रिकॉर्ड बना चुकी है।

अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने MBDD की सराहना करते हुए कहा कि मानवता को समर्पित यह कार्य सभी के लिए प्रेरणा है, सभी को इससे जुड़ना चाहिए। भाजपा संगठन भी इससे देश भर में जुड़ा है ।

अभातेयुप से MBDD के थली राजस्थान सहयोगी विजेंद्र छाजेड़ ने बताया कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम  मेघवाल ने परिषद सदस्यों को आव्हान किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बैनर अनावरण किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को एक सुखद संयोग भी है,यह अभातेयुप का स्थापना दिवस और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है।उन्होंने अपील की भाजपा संगठन को भी इस जनहितार्थ कार्य में तेरापंथ युवक परिषद , गंगाशहर के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग करना चाहिए।

अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य मनीष बाफना ने बताया कि इस अवसर पर अभातेयुप साथी पीयूष लूनिया, मनीष बाफना , परिषद उपाध्यक्ष भरत गोलछा,सहप्रभारी भरत सोनी एवं सुमित गोदारा खाद्य मंत्री, राजस्थान सरकार ,शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं मोहन सुराना, गुमान सिंह राजपुरोहित, नरसिंह सेवग, पंकज अग्रवाल,जेना महाराज, मघाराम नाई, सरिता नाहटा, स्वाति छाजेड़, झमकू देवी आदि मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments