राधास्वामी सत्संग सहजो में हुजूर स्वामी महाराज का जन्म दिवस पर हुआ सत्संग समागम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राधास्वामी सत्संग सहजो चौमूं ट्रस्ट डेरा बाबा मेघा दास की तपोभूमि पर आज आदि गुरु हजूर महाराज के जन्म दिवस पर संत सेवादास महाराज ने केक काटकर जन्मोत्सव संगत के बीच बहुत ही खुशी से मनाया गया |


सत्संग के दौरान महाराज ने प्रवचन में बताया कि आज ही के दिन राधा स्वामी मत के आदि गुरु हुजूर महाराज का जन्म 25 अगस्त 1818 को पन्नी गली आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ था | आज के इस समय में संसार में हर जीव के किसी न किसी प्रकार की समस्या चल रही है और इसको कोई भी सांत्वना देने वाला आस्था का केंद्र नहीं मिल पा रहा है इसका मन विचलित रहता है | आध्यात्मिक उन्नति के लिए जीव को वक्त गुरु की शरण इसका मार्ग खुलता है बडे भाग मानुष तन पावा, कोटी जन्म जब भटका खावा | संत महात्मा बताते हैं कि हमें यह मानव जन्म 84 लाख योनियों के पश्चात मिलता है जो इस संसार में समस्त जोनियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है अन्य से हमें एक अतिरिक्त विशेषता मिलती है जो और अन्य सभी में नहीं मिलती है | मालिक द्वारा अतिरिक्त विवेक का उपहार मिलता है, जिससे हम इस संसार में उपयोग करती हुए अपना लोक परलोक बेहतर बना सकते हैं |

इसकी एक विशेष पहचान है हम जो जैसा करना चाहे किसी भी कार्य को हम विवेक कर सकते हैं | यह शरीर हमें एक कल्पवृक्ष की भांति मिला है जिसके नीचे बैठकर हम जैसी कल्पना करते हैं वह सरकार हो जाती है | संत महात्माओं के सत्संग में जाने से जीव में निर्मलता आती है सात्विक विचारधारा का उदय होता है और जीव धीरे-धीरे के लायक हो जाता है जिस प्रकार दूध डालते हैं तो वह फटता नहीं है यह साफ सफाई का प्रभाव है जिस प्रकार हम एक मेल कपड़े को वह पहले से कहीं अधिक और उसे हम बड़ी खुशी से पहनते हैं, इसी तरह यदि हम संत महात्माओं के सत्संग में अच्छे विचारों का अपने आप में जीवन में उतारते हैं तो हमें काफी प्रसन्नता और मानसिक संतुष्टि मिलती है | जीवन में यह सब विचारों का खेल है | मोबाइल से विदेश में बात कर सकते हैं तो हमें बड़ी खुशी मिलती है संत महात्माओं द्वारा दिए गए नाम की अभ्यास करते हैं तो आध्यात्मिक यात्रा उत्तम होती है जीव में धीरे-धीरे निर्मलता आती है जैसे पका हुआ फल झुक जाता है | 

राधास्वामी कोऑर्डिनेटर गुरु चरण सैनी ने बताया कि आज इस विशाल भंडारा में हजारों की संगत एवं श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी की | आज इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा,  प्रदीप शर्मा थाना अधिकारी चौमूं भी उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments