राम जन्म उत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं श्री करणी वाटिका मोरिजा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशाल गिरी महाराज श्री श्री 1000 महंत हीरापुरी महाराज के पावन सानिध्य में श्री राम कथा महोत्सव में प्रात:काल आचार्य पंडित गोपाल शास्त्री, रवि शास्त्री के सानिध्य में यजमानों द्वारा पूजन करवाया |

कालू सिंह चारण ने बताया कि तृतीय दिवस की कथा में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री खाचरियावास ने श्री गणेश स्वामी कार्तिक जन्म की कथा, भगवान के अवतारों की कथा, ब्रह्मा जी द्वारा इस सृष्टि की रचना ,रावण कुंभकरण का जन्म एवं राम जन्म उत्सव की कथा का रसपान कराया | जब-जब पृथ्वी के ऊपर पाप बढ़ता है तब तक कलयुग में भगवान का अवतार होता है |

शास्त्री ने बताया कि भगवान को श्रद्धा विश्वास भक्ति और प्रेम से प्राप्त किया जा सकता है | वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी की अद्भुत झांकी एवं राम जन्मोत्सव की सुंदर झांकी सजाई गई | अवध में आनंद भयो जय हो राजा राम की भजन गाकर शास्त्री ने भक्तों को  भाव विभोर किया |

ओम प्रकाश सैनी के द्वारा सभी भक्तजनों हेतु प्रसाद की व्यवस्था की गई | श्री राम कथा को सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से हजारों भक्तजन भाग ले रहे  हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments