श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर ब्रह्मपुरी, जयपुर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  बालमुकुन्दाचार्य,विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से हुआ।


विधायक ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के करोड़ों लोगों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। जिस प्रकार हमारे देश की सेनाएं देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहती हैं, हम उनको आज नमन करते हैं। साथ ही प्रदेश की उन्नति में युवा वर्ग के महत्व का कितना योगदान है, इस पर भी उन्होंने बल दिया। युवाओं को हमेशा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु मार्गदर्शित किया। साथ ही हरियालो राजस्थान कार्यक्रम 2025 के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम थीम पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के तहत सेल्फी पॉइंट बनाया जाकर तिरंगे के साथ सभी ने सेल्फी ली। इसी श्रृंखला में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी को ई-शपथ दिलवाई गई व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

इस अवसर पर बाहर से पधारे विशिष्ट अतिथि विनोद मुदगल, मुकेश पारीक, राजू , चित्रा, रेखा, संतोष गुप्ता , लेखराज व मंत्री सुरेश उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मातृभूमि के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत एकल व सामूहिक गीत, भाषण, वैदिक मंत्रोच्चार, काव्य पाठ इत्यादि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन डा. कविता साहनी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नीलम शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारीगण, एन.एस.एस. स्वयंसेवक, स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स व रोवर्स तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उमस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments