नारी शक्ति के लहरिया उत्सव में झूमी महिलाएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर सर्व समाज नारी शक्ति लहरिया उत्सव आनंद महल, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुआ। जयपुर भाजपा के शहर अध्यक्ष अमित गोयल, जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, एडिशनल एसपी सीआईडी सीबी अदिति कांवट, राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रो. सुमन मौर्य, पार्षद रेखा राठौर, प्रमुख समाजसेवी एवं जार के महासचिव सुरेश पारीक, क्षमा अग्रवाल एवं हेमलता पारीक ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर लहरिया उत्सव का श्रीगणेश किया।



लहरिया उत्सव की संयोजक एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि ये कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित था | इसमें प्रस्तुत होने वाले 20 नृत्यों की थीम ईश्वर , मातृ भूमि वंदना, नारीशक्ति, राष्ट्रभक्ति, हिंदू गौरव और मनोरंजन से भरपूर थी। नृत्य में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए और सभी आने वाली महिलाओं को ऑपरेशन सिंदूर के कैलेंडर वितरित किए।

कार्यक्रम में जयपुर की ब्राह्मण एवं सर्व समाज की 500 महिलाओं को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम की स्वागत टीम में एडवोकेट गीता शर्मा, संतोष शर्मा, सीए सुशील शर्मा, सुरेश पारीक, विक्रम शर्मा, कमलेश शर्मा, अर्चना भार्गव, संगीता पारीक, घनश्याम ओझा , सिद्धार्थ गौड और मीना शर्मा रहे । कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित कैलेंडर भी जारी किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण पंचारिया और जयपुर सांसद मंजू शर्मा दिल्ली में होने के कारण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामना संदेश भेजे। 4 घंटे चले इस कार्यक्रम में बहिनों ने लहरिया उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। शाम को स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments