राजकीय सहरिया पीजी महाविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र व भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में व्यास पूजा का भव्य उत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ व वैदिक मंत्रोच्चारण एवं माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने मुख्य अतिथि व संदर्भ वार्ताकारों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि गुरू वंदन जैसे कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में केवल स्मरण नहीं, बल्कि भारतीयता की संवेदना व मूल्यों का विस्तार है। कार्यक्रम के संदर्भ वार्ताकार भारतीय शिक्षण मण्डल जयपुर प्रांत के विस्तारक व प्रबोधक शिवम ने गुरू-शिष्य परम्परा को केन्द्र में रखकर, महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बताया कि गुरू केवल चरण स्पर्श का भाव नही है, वह चेतना का स्पर्श भी है। भारतीयता की धारणा में गुरू केवल पूजनीय नहीं, बल्कि जीवनीय भी है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. जयदीप उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मण्डल प्रांत जयपुर ने गुरू वंदन के भारतीय महत्व की गहन विवेचना करते हुए कहा कि व्यास पर्व हमें आमंत्रित करता है- एक गहरे संवाद के लिए अपने ही भीतर बैठे गुरू से मिलने के लिए, अर्थात गुरू वंदन भारतीयता के लिहाज से मूल्यों व सर्वांगीण विकास के विस्तार की सतत यात्रा है। कार्यक्रम का आरंभ व मंगल डाॅ. सूर्यप्रकाश शर्मा एवं डाॅ. विजय कुमार चतुर्वेदी द्वारा भारतीय शिक्षण मण्डल के विधानानुसार ध्येय-श्लोक, ध्येय-वाक्य एवं कल्याण मंत्र आदि द्वारा संपादित किया गया। 

भारतीय ज्ञान परम्परा के समन्वयक डाॅ. शक्ति सिंह शेखावत ने संयोजन की सफल भूमिका अदा करते हुए कहा कि गुरू वंदन एक तिथि नहीं, बल्कि एक ऐसी चेतना है, जिसके द्वारा जीवन के तम से उजास की ओर जाया जा सकता है। अतिथियों के अभार प्रकटीकरण का दायित्व महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. चिरंजी लाल परिहार ने निभाया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments