अपना घर आश्रम उदयपुर में 10 माह बाद हुआ भाई से भाई का मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, बेदला में 10 माह पूर्व बिछड़े दो भाइयों का मिलन हुआ। यह पुनर्मिलन उन सभी के लिए अत्यंत मार्मिक और हर्ष का क्षण था जो सामाजिक सेवा से जुड़े हैं।

आश्रम सचिव अशोक कोठारी ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2024 को सेक्टर 4 क्षेत्र से हिरण मगरी पुलिस थाना द्वारा एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक शंकर मीणा को अपना घर आश्रम भर्ती कराया गया था। उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पा रही थी, परंतु आश्रम द्वारा सतत प्रयास एवं देखभाल के फलस्वरूप धीरे-धीरे उसकी स्मृति लौटने लगी।

आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह एवं टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान उसने अपना गांव का नाम खजुरी तहसील लसाड़िया बताया। तत्पश्चात खजुरी गांव के पूर्व सरपंच भगवानलाल से संपर्क हुआ और शंकर प्रभुजी के बारे में जानकारी दी। उनके सराहनीय सहयोग एवं प्रयासों से शंकर की पहचान स्थापित हो सकी और उसका भाई उससे संपर्क में आ सका। आश्रम परिसर में जब दोनों भाइयों का मिलन हुआ, तो वातावरण भावुकता से भर गया। चचेरे भाई काना मीणा ने बताया कि शंकर की दिमागी हालत खराब होने से लगभग 10 माह पूर्व बिना बताए घर से निकल गया। आसपास के गांव में बहुत तलाश किया परंतु इसका कोई पता नहीं चला। परिवार में एक वृद्ध मां हैं। 11.7.2025 को आश्रम से इसके बारे में जानकारी मिली। 

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने इस पुनर्मिलन को “मानवता की सेवा का सजीव उदाहरण” बताया तथा समाज से ऐसे कार्यों में सहयोग की अपील की। यह घटना एक बार फिर यह सिद्ध करती है कि जब सेवा भावना और सहयोग एक साथ होते हैं, तो असंभव भी संभव बन जाता है।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी द्वारा तिलक, पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर कर घर के लिए विदा किया। इस अवसर पर प्रकाश जोशी, आर के गर्ग, चिन्मय गर्ग, रतन मोहता, ओंकारलाल मेवाड़ा एवं सेवा साथी उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments