रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने के सभी शुभ मुहूर्त

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सावन पूर्णिमा के दिन प्रत्येक साल मनाया जाने वाला पर्व रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। मुख्य रूप से यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने सुरक्षा का वचन लेती हैं और भाई अपनी बहनों को अंतिम सांस तक रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और बंधन को मजबूत करता है। रक्षा बंधन के दिन अपने घरों में राखी बांधने के साथ मिठाईयां बांटी जाती है, जिससे घर में उत्सव का माहौल बना रहता है।

रक्षा बंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं ये भाइयों और बहनों के बीच के संबंध को मजबूत करने का एक खूबसूरत परंपरा भी है। इस दिन खासकर सभी बहनें रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी करती ही हैं साथ में सुहागिन महिलायें अपने मैहर पहुंचने को लेकर विशेष तैयारी करती है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: -

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार, 2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी, इसलिए उदया तिथि के अनुसार 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 के दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय काफी लंबा रहेगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी सुबह 5:35 बजे से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक बांध सकती हैं। इसके बाद भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो राखी बांधने के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। इसलिए शुभ फल की कामना करते हुए इसी निर्धारित समय में राखी बांधना उत्तम माना जाएगा। 9 अगस्त के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:39 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक है।

भद्रा का नहीं रहेगा साया:- 

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भद्राकाल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से 9 अगस्त की सुबह 1:52 बजे तक रहेगा। चूंकि रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जा रहा है, और भद्राकाल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए सुबह का समय पूरी तरह शुभ और सुरक्षित रहेगा। भद्राकाल में राखी बांधना माना जाता है। अशुभ रक्षाबंधन से जुड़ी एक खास बात बहुत कम लोगों को मालूम होता है कि भद्राकाल में बहन को अपने भाई के कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। शास्त्र और मुहूर्त शास्त्र में भद्राकाल को अशुभ माना गया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments