बारिश में टायरों और चद्दर के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भटेड़ा (संस्कार सृजन) भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा पंचायत समिति के माताजी का खेड़ा (भटेड़ा) गांव में विकास के दावों की पोल खोलती एक हृदय विदारक तस्वीर सामने आई है । बुधवार को 80 वर्षीय चुन्नी दास वैष्णव के निधन के बाद उनके परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन यहां कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं होने से अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


बारिश के चलते ग्रामीणों को न केवल टायरों का सहारा लेकर शव जलाना पड़ा, बल्कि चिता को बारिश से बचाने के लिए लोहे के पाइप के सहारे चद्दर पकड़कर लगभग 3 घंटे तक खड़े रहना पड़ा। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर करती है। माता जी का खेड़ा (भटेड़ा) में श्मशान घाट की बदहाली ऐसी थी कि एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार भी सम्मानजनक तरीके से करना मुश्किल हो गया। 

श्मशान घाट पर अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं है, जिसके चलते बारिश में लोग छात्ता के सहारे खड़े रहकर अंतिम संस्कार किया। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाएं या तो नदारद हैं या बेहद खराब स्थिति में हैं।

माता जी का खेड़ा (भटेड़ा) गांव से श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए रास्ते में कीचड़ और बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के समय अंतिम संस्कार की सबसे बड़ी परेशानी आती है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments