अपना घर आश्रम उदयपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के परिचय से हुई, जिसके पश्चात संस्था के सचिव अशोक कोठारी ने अब तक की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में आगामी रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) एवं जन्माष्टमी जैसे प्रमुख आयोजनों पर चर्चा हुई। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ सभी सदस्यों को सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया एवं संरक्षक सुरेश विजय वर्गीय ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सेवा, समर्पण एवं सामूहिक सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने एकजुट होकर सामाजिक सेवा कार्यों को गति देने एवं आश्रम को एक आदर्श सेवा केन्द्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

अपना घर आश्रम उदयपुर में प्रभुजनों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित होकर मंजू शर्मा निवासी - बेदला, उदयपुर एवं अल्पना गर्ग निवासी - चित्रकूट नगर, उदयपुर द्वारा राशि 11000 रुपए का सहयोग प्रदान करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई। गोपाल कृष्ण विजयवर्गीय निवासी - मावली, उदयपुर एवं चिन्मय गर्ग द्वारा राशि 1100 रुपए का सहयोग प्रदान करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ आश्रम की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की गई। सभी सदस्यों का उपरणा पहनाकर कर स्वागत किया।

बैठक में राजेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण कुमावत, प्रकाश जोशी, सुनील चौहान, सी पी जैन, आर के गर्ग, हेमेंद्र तलेसरा, प्रवीण चपलोत,महेंद्र,अल्पना गर्ग, रचना , चिन्मय गर्ग , सुल्तानसिंह उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments