बाबा उमाकांत महाराज के सानिध्य में 4 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की हुई शुरुआत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर में अजमेर रोड स्थित ठिकरिया में बाबा उमाकान्त महाराज आश्रम के पास में चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की आज शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम दिनांक 7 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसमें सुबह और शाम प्रात 5:00 बजे से और शाम 5:00 बजे से ध्यान–भजन व सत्संग और नामदान होगा ।


गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में बाबा उमाकान्त महाराज ने दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से छुटकारा मिलने का उपाय बताया | फायदा तब मिलेगा जब विश्वास के साथ करोगे और भजन-ध्यान करते रहोगे |

बाबा उमाकान्त महाराज ने सतसंग में कहा कि जिन भी लोगों के दुख-तकलीफ हैं, एक तो इसमें भजन करना जरूरी है। ध्यान-भजन अगर करोगे तो जो उपाय बताऊँगा उसमें ज्यादा फायदा होगा। दैहिक, दैविक, भौतिक, तापा; तीन ताप होते हैं। ताप मतलब होती है गर्मी। किसी भी तरह का कष्ट है, किसी भी तरह की तकलीफ है, चाहे खाने-पीने की बदपरहेजी से रोग हुआ हो और चाहे आपदा (जैसे भूचाल) से तकलीफ हो गई हो। और दैविक शक्तियां होती हैं, दैविक शक्तियां भी जब नाराज हो जाती हैं तो परेशान करती हैं। देह से तकलीफ, दैवीय शक्ति से तकलीफ, भौतिक तकलीफ होती है। कोई सताता है, मारता है, जबरदस्त आदमी है और परेशान करता है तो ये सब दैहिक, दैविक, भौतिक तकलीफ हैं। तो आप लोगों को किसी को भी तकलीफ हो तो आप कुछ तो जान पाते हो जैसे मालूम है कि यह चीज खाने में हमको नुकसान करेगी और मन नहीं मानता है, खा लेते हो तब आभास होता है कि यह गलत किया हमने। तो वह तो जान पाते हो लेकिन भौतिक तकलीफ कब आ जाए, इसका नहीं पता चलता है। और पता भी उसका चल जाता है लेकिन दैविक शक्ति का पता जल्दी नहीं चलता है आदमी को।

मंच के दाहिने तरफ जयगुरुदेव नाम के झंडे के पास अपनी तकलीफ को अंतर में बोलना और श्रद्धा प्रेम से मत्था टेकना रहेगा | गुरु पूर्णिमा मंच के दाई तरफ 'जयगुरुदेव' नाम का झंडा लगा है। तो वहां पर जाना जब जिसको समय मिले और अंतर में अपनी तकलीफ को बोलना, श्रद्धा प्रेम से मत्था टेकना वहां पर  और मत्था टेक करके बाहर निकल जाना। तो जिसकी जैसी श्रद्धा होगी, जिसका जैसा विश्वास होगा, जिसका जैसा कर्म होगा, उस हिसाब से उनको सबको फायदा मिलेगा। यह 10 तारीख की सुबह कार्यक्रम तक, पूजन का प्रसाद बंटेगा तब तक फायदा होगा। इस उपाय से दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से छुटकारा मिलेगा, फायदा होगा। तकलीफों में सबको फायदा होगा। दो आना, चार आना से लेकर सोलह आना तक फायदा होगा इससे लेकिन विश्वास के साथ जब करोगे तब और भजन-ध्यान करते रहोगे तब। चाल-चलन सही रखोगे, खानपान सही रखोगे, शाकाहारी रहोगे, नशामुक्त रहोगे, तो ज्यादा फायदा होगा। और अगर लगे रहोगे, भजन ध्यान सुमिरन में, गुरु के प्रति प्रेम बनाए रहोगे तो धीरे-धीरे यह कष्ट कट जाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments