ब्राह्मण समाज डीग की प्रतिभाओं का किया सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

डीग (संस्कार सृजन) ब्राह्मण समाज डीग की प्रतिभाओं का सम्मान बड़े धूमधाम से किया गया | इस सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 वृद्धजनों, 8 नवनियुक्त राज्य अधिकारी-कर्मचारियों और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज का नाम रोशन करने वाली 7 हस्तियों को ब्राह्मण समाज इकाई नगर (डीग) में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा के मुख्य आतिथ्य, पं. उमेश उपाध्याय मंत्री, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राजस्थान  के विशिष्ट आतिथ्य और ब्राह्मण समाज नगर इकाई के अध्यक्ष पं. ईश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में गर्म जोशी के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा ने बताया कि नगर जिला डीग ब्राह्मण समाज समिति द्वारा सभी आगन्तुकों का तिलक लगाकर,साफा, माला,शॉल, दुपट्टा पहनाकर भगवान परशुराम जी की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। प्रतिभाओं का सम्मान करने से हौसला बढ़ता है इसलिए सम्मान समारोह अवश्य आयोजित करने चाहिए |

इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 80 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को माला पहनाते हुए प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, गोल्ड मेडल और 500 रु. सम्मान राशि प्रदान की। 80 वर्ष से लेकर 95 वर्षीय ब्राह्मण बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान पत्र, शॉल, साफा,माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया ।

राजकीय सेवा में नवनियुक्त सभी अधिकारी- कर्मचारियों को शाल, दुपट्टा, माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भगवान परशुराम जी की तस्वीर प्रदान की । अन्त में नगर ( जिला-डीग) की सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का माला पहनाते हुए शॉल औढाकर भगवान परशुराम की तस्वीर प्रदान की। 

मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्र शेखर शर्मा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में सम्मान समारोह के आयोजनकर्ताओं पं. ईश्वरी प्रसाद शर्मा , मंत्री पं. दिनेश कटारा , पूर्व अध्यक्ष पं. नत्थीलाल मिश्रा, पं. केदार गजिया सहित समस्त टीम का आभार व्यक्त करते हुए देश को आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनाने के लिए देश के शत प्रतिशत विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा हिंदी और संस्कृत में पारंगत होने पर जोर दिया। 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राजस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. मोनिका शर्मा ने कम अंक लाने वाले छात्रों को निराश न होकर जीवन में सफल होने के सूत्र बताए। सम्मान समारोह का सफल मंच संचालन ब्राह्मण समाज, नगर के मंत्री पं. दिनेश कटारा ने किया । फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पं. सूर्यांश शर्मा जयपुर ने की। 

इस अवसर पर पं. सुरेश शर्मा पूंछरी, उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राजस्थान, पं. शिवराम शर्मा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, झोटवाड़ा इकाई, जयपुर), पं. रमेश लवानिया (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण समाज डीग), पं. मोहनस्वरूप पाराशर ( जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा डीग), पं. उमेश पाराशर ( उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला डीग), पं. नत्थी लाल शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज नगर),पं. केदार गजिया ( तहसील अध्यक्ष नगर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राजस्थान) आदि ने अपने उद्बोधन द्वारा इस सम्मान समारोह के भव्य कार्यक्रम को सैंकड़ों विप्र जनों की उपस्थिति में सफल बनाया ।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments