नारी के चार स्वरूप विषय पर स्नेह मिलन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय कमला उद्यान कोटा सेंटर के द्वारा ब्रह्माकुमारी के अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट शिव शक्ति लीडरशिप इनिशिएटिव के अंतर्गत शुक्रवार को नारी के चार स्वरूप - अनादि, पारंपरिक, आधुनिक और शक्ति विषय पर स्नेह मिलन कार्यशाला का आयोजन ब्रह्माकुमारीज के शक्ति सरोवर कमला उद्यान भवन  में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी उर्मिला दीदी ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सपना दीदी और ब्रह्माकुमारी राजयोगीनि उर्मिला दीदी , मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता दीदी व आये हुए सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की।


महिलाओं के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को एक मित्रतापूर्ण और सुरक्षित माहौल में अपने आंतरिक शक्ति स्वरूप का विकास करना। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से, महिलाएं व्यक्तिगत प्रेरणादायक अनुभव एक-दूसरे से साझा करेंगी और आज के चुनौतीपूर्ण समय में शिव शक्ति के अर्थ को समझते हुए यथार्थ रूप से स्वयं को सशक्त करेंगी।

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि महिलाएं अपने दिव्य ऊर्जा को उभारें और विकसित करें और अपने कार्यस्थल पर इन्हीं प्रेरणाओं से अपने और दूसरों के जीवन को सार्थक करें। यह एक ऐसा मंच है जहां महिलाएं अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकती हैं और अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकती है। इस कार्यशाला में ब्रह्मा कुमारीज़ मुख्यालय, माउंट आबू से भारत और नेपाल क्षेत्र की SSLA की फोकल पर्सन - राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी ने विषय "ध्यान शक्ति से बढ़ाएं निस्वार्थ मातृ प्यार, विश्व एकता और विश्वास का आधार" पर सभी उपस्थित महिलाओं को प्रत्येक के व्यक्तिगत घटना की स्मृति दिलाते हुए, उसमें कैसे उन्होंने नि:स्वार्थ मातृ स्नेह से आपसी एकता और विश्वास को विकसित किया, उस पर गहन ध्यान के माध्यम से अनुभूति कराई।

कार्यशाला में सर्कल एक्टिविटी और रोप एक्टिविटी के माध्यम से इन्हीं अनुभूतियों का आपसी आदान-प्रदान हुआ, जिससे कार्यशाला अत्यंत प्रभावशाली रही।

इस अवसर पर कोटा के कई वरिष्ठ मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए जिनमें प्रदेश कांग्रेस सचिव आशा जैन ,महिला अग्रवाल समाज अध्यक्षा संतोष गुप्ता संतोष माहेश्वरी और अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष आशा माहेश्वरी औरअन्य महिला समाज सेवी संस्थाओं की अध्यक्षों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सभी उपस्थित महिलाओं ने गोलाकार में बैठकर अपने जीवन की सच्ची घटनाओं को साझा किया - कि कैसे उन्होंने ध्यान और ईश्वर पर अटूट विश्वास के माध्यम से असंभव को संभव बनाया। उन्होंने बताया कि नि:स्वार्थ मातृ प्रेम, आत्म-विश्वास, दूसरों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, एक परिवार के सभी जेठ जेठानी, देवर देवरानी भाई और बहन है यह अपनत्व का दृष्टिकोण, ईंट का जवाब पत्थर से न देकर, मुस्कराते हुए सहन करते हुए, समाने के शक्ति और आपसी सहयोग जैसे गुणों से वे शिवशक्ति बनकर पारिवारिक एकता और विश्वास की स्थापना कर पाईं।

साथ ही ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने सभी समाज सेवी संस्थायों की अध्यक्ष, समाज अध्यक्ष को शिवशक्ति के स्वमान की पुस्तिका और ईश्वरीय भेंट देकर सम्मानित किया गया।

अंत में सभी महिलाओं को राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदी के द्वारा शिवशक्ति के स्वमान की पुस्तिका और सपना दीदी के द्वारा प्रसाद प्रदान किया गया, जिससे सभी लाभान्वित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments