सर्व समाज जागृति संघ ने तुलसी दिवस मनाकर बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजगढ़ कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 2 में सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं बृजवासी गौरक्षक सेना भारत के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीणा ने की।  शिक्षा अधिकारी मीणा ने कहा हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश चंद शर्मा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ मन लगाकर अध्ययन करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक, महिलाओं एवं बालिकाओं का तुलसी के पौधे को गमले में लगाकर वितरण किया गया और तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी धर्मावलंबियों से निवेदन किया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाएं | इसलिए प्रत्येक माह की 25 तारीख को किसी बड़े शहर में विशाल आयोजन रखा जाता है। 

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र सैनी, अशोक कुमार मखीजा, रोशन लाल सैनी, रेणुका तिवारी, अशोक शर्मा, पत्रकार राजकुमार गुप्ता, नागराज शर्मा, जय प्रकाश जोशी एवं रितिक शर्मा उपस्थित रहे।

इसके बाद गौरक्षक सम्मान एवं पत्रकार सम्मान का आयोजन ठिकाना गंगा बाग के महंत प्रकाश दास महाराज के मुख्य अतिथित्य में हुआ। 

समारोह में सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा एवं ब्रजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं गौरक्षकों को माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments