सही व संतुलित भोजन से स्वास्थ्य की रक्षा-शोभा लाल औदिच्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह के तत्वावधान में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेक्टर 5 के मातेश्वरी रेस्टोरेंट में संतुलित भोजन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | भामाशाह सचिव डालचंद सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय थे जबकि अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने की |

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य वैद्य शोभा लाल औदिच्य ने कहा की सही व संतुलित भोजन से व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा आसानी से बिना दवाओं के की जा सकती है | उन्होंने कहा कि हमारे प्राचीन आयुर्वैदिक ज्ञान में आधुनिक जीवन शैली को अपनाते हुए आहार का सही संयोजन करने के गुण दिए गए हैं, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर दीर्घायु प्रदान करते हैं | उन्होंने बताया की सुबह सबसे पहले आवश्यकता के अनुसार बैठकर पानी पीना चाहिए और नाश्ते में सूजी आदि से बने जल्दी पचने वाले डिशेज का सेवन करना चाहिए | उन्होंने सुबह दूध वाली चाय से बचने की सलाह देते हुए हर्बल टी लेने पर जोर दिया | सुबह खाली पेट जूस से भी बचने की सलाह दी | जूस हमेशा कुछ खाकर ही लेना चाहिए | दोपहर के भोजन की शुरुआत मिठाई से करनी चाहिए क्योंकि पेट की अग्नि तेज होने से पहले मिठाई खाने से उसका जल्दी पाचन होता है | उन्होंने भोजन के पश्चात छाछ, अनार का जूस या नींबू पानी लेने का सुझाव दिया | भोजन से 30 मिनट पहले और 90 मिनट बाद तक पानी का सेवन से बचना चाहिए और यदि आवश्यक को तो भोजन के बीच में एक दो घूंट पानी पीना चाहिये | भोजन से तुरंत पहले पानी पीने से मोटापा बढ़ता है | उन्होंने सलाह दी कि सलाद का सेवन भोजन से 30 मिनट पहले करने से मोटापा कम होता है |उन्होंने भोजन के तुरंत बाद तेज चलने से बचने की सलाह दी |

उन्होंने विरुद्ध व अहितकर आहार से बचने की भी सलाह देते हुए बताया की केला एवं खट्टे फल का दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए | खाने के तुरंत बाद छाछ आदि के अलावा अन्य तरल पेय नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह पाचन को कमजोर करता है और मोटापा बढ़ाता है | कार्यक्रम में मीरा शर्मा ने देशभक्ति का गीत सुनकर सभी को रोमांचित कर दिया | पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने घोषणा की कि पर्यावरणविद डाॅ. एम जी वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में ट्री गार्ड में पौधारोपण इस वर्ष भी चालू कर दिया गया है |

संगोष्ठी में दौलत सिंह मेहता, राजेश पागे, मधु बाला चेनानी, ओ पी भटनागर,  सुशीला मेनारिया, सतीश पटेल, मदन लाल सियाल, रमेश जायसवाल,किरण गहलोत,भगवती मेनारिया, मुकेश वर्मा, सतीश कुमार जैन, रमेश लाओटी, प्रवीण सिंघवी, योगेश अग्निहोत्री, एम के माथुर, राम मोहन शर्मा, पुष्पा व्यास, अनिल शर्मा, सुधीर सिंघल, आशा सिंह राजपूत, एस डी कोशल, वाई के त्रिपाठी, डा. अशोक गुप्ता, के एल वर्मा, जितेन्द्र सेठ, एन एल तातेड़ ने भी विचार व्यक्त किए |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments