भारत विकास परिषद भामाशाह द्वारा पौधारोपण किया गया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अपने स्वयं के लिए 5 क्विंटल लकड़ी तो उगाईए, आइए यारो कम से कम एक पेड़ तो लगाईए - डॉ वार्ष्णेय
उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत विकास परिषद भामाशाह उदयपुर के तत्वावधान में आज विद्या नगर पार्क में पौधारोपण किया गया| भामाशाह सचिव डी सी सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नेशनल वायस चेयरमैन और पर्यावरण के आल इंडिया प्रभारी डाॅ एम जी वार्ष्णेय ने की जबकि मुख्य अतिथि भामाशाह के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा थे|विशिष्ट अतिथि टाईम बैंक के स्टेट कोऑर्डिनेटर एम के माथुर, समाजसेवी सुधीर सिंघल और एन एल तातेड थे| 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए डाॅ एम जी वार्ष्णेय ने कहा कि हम जीवन पर्यन्त अनेक रूपों में बहुत सारी लकड़ी का उपयोग करते हैं| इसके अलावा मृत्यु पर्यन्त खूब सारी ऑक्सीजन इनहेल करते हैं जो पेड़ों द्वारा ही जनरेट होती है|, इसलिये हम सभी को इस वर्षाकाल में और अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगा कर उसे पाल पोस कर बड़ा करना चाहिए| डाॅ वार्ष्णेय ने कहा कि अगर अभी तक आपने कोई पौधे नहीं लगाए तो कम से कम अब अन्तिम समय के लिए तो एक पेड़ लगा कर उसे बड़ा करना चाहिए क्योंकि अंतिम संस्कार के लिए 5 क्विंटल लकड़ी की जरूरत तो पड़ेगी ही| उन्होंने आव्हान किया कि अपने स्वयं के लिए 5 क्विंटल लकड़ी तो उगाईए, आइए यारो कम से कम एक पेड़ तो लगाईए|

भामाशाह कोषाध्यक्ष योगेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस अवसर पर पार्क में तुलसी, मीठा नीम, गुड़हल, मोगरा, गुलाब, नीम जामुन, कनेर आदि के 21 पौधे लगाए गए| पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी के एल शर्मा, प्यारे लाल रैगर,भगवत सिह चावड़ा एवं सुख लाल चौहान ने ली| इस अवसर पर सभी को डी पी धाकड़ के सौजन्य से तुलसी एवं मीठा नीम के पौधे वितरित किए गए| प्रारम्भ में पर्यावरण प्रभारी के के शर्मा ने सभी का स्वागत किया| धन्यवाद मदन सियाल ने दिया|

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments