राजस्थानी फिल्म बैरण का म्यूजिक हुआ रिलीज

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) निर्देशक नटराज की अपकमिंग राजस्थानी फिल्म "बैरण" का म्यूजिक होटल ग्रांड सफारी में रिलीज किया गया। फिल्म में दो गाने हैं, जिनमें एक टाइटल सांग है और एक आइटम सांग। कार्यक्रम में जब बेटी तू क्यूं जाई ऐ माई सांग प्ले किया गया तो सुनने वालों की आंखें भीग गईं | वहीं जब छोरा सारा मर जासी गाना चलाया गया तो सब लोग तालियां बजाने लगे। इमोशंस और जोश से भरे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा जिला न्यायाधीश नवीन चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि विधायक बालमुकंदाचार्य रहे।

फिल्म इंडस्ट्री से निर्माता-निर्देशक विपिन तिवारी, निर्माता एनके मित्तल, निर्देशक लखविंदर सिंह, एक्ट्रेस नेहा श्री, परिणिता शर्मा, गोपालपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, अंतरराष्ट्रीय शायर जीया टोंकी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर फिल्म के निर्माता बेणी प्रसाद गुर्जर, अजय नटराज और फ़िल्म के क्रिएटिव डी डी मंगल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया राजपूत, दिव्या सिंह सोलंकी, रूपल शर्मा, इशिका और आरती भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन एंकर अजहर ने किया।

इस दौरान मूवी की कास्ट को बड़ा अलग तरीके से इंट्रोड्यूस किया गया। एलईडी पर उसके कैरेक्टर का लुक और नाम संगीत के साथ दिखाया जा रहा था और कलाकार दर्शकों के बीच में से रेड कार्पेट पर चलता हुआ स्टेज पर पहुंच रहा था। राजस्थानी फिल्म के म्यूजिक इवेंट में इस तरह का इंट्रोडक्शन अपने आप में अनूठा था।

फ़िल्म का म्यूजिक श्रेया पालीवाल और नट्टी शर्मा ने दिया है | फ़िल्म के गीत मनीष शर्मा और नटराज ने लिखें है | फ़िल्म के अल्हड़ नाच गाने को श्रेया पालीवाल और हीना सैन ने गया है और बेटी तू क्यों जाई को सोनू सिसोदिया ने गया है |

फिल्म में सिकंदर चौहान,शिवराज गुर्जर, प्रतिष्ठा ठाकुर, विशाल पाराशर,राखी रंगीली, हंसा रंगीली, रिया सैनी, संतोष कँवर,मुकेश छैला, महेंद्र शर्माऔर अभिषेक जांगिड़ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डीओपी विकास सक्सैना, एडिटर महेंद्र तंवर, डी आई एंड वी एक एक्स मुकेश खन्ना ने किया है और लाइन प्रोड्यूसर जय कुमार जैन हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments