मधुकर रोत केरल के नये मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के वरिष्ठ अधिकारी मधुकर रोत को पलक्काड़ (Palghat) रेल मंडल, केरल का नया मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager - DRM) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), जयपुर मुख्यालय में मुख्य माल परिवहन प्रबंधक (Chief Freight & Transport Manager - CFTM) के पद पर कार्यरत हैं।

रोत एक अत्यंत दक्ष, कर्मठ और निपुण प्रशासक माने जाते हैं। उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा “श्रेष्ठ अधिकारी पुरस्कार” (Best Officer Award) से सम्मानित किया जा चुका है। वे इससे पूर्व राजस्थान, गुजरात एवं उत्तर-पूर्वी भारत के विभिन्न रेल मंडलों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने कई जटिल एवं चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को बखूबी संभाला है। पूर्व में वे कॉनकॉर (CONCOR) के मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) भी रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में संस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं।

रोत को रेल परिवहन प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक्स संचालन में गहन अनुभव प्राप्त है और उन्हें रेलवे क्षेत्र में रणनीतिक योजना, कार्य निष्पादन और नवाचार के लिए जाना जाता है। उनकी पदोन्नति पर रेल परिवार एवं उनके सहकर्मियों में हर्ष और गर्व की अनुभूति है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments