भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान माला हुई संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) आयड स्थित राम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक प्रेरणादायक विद्यालयी सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सनातन पाठशाला समिति के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं गायत्री मंत्र से हुआ, जिसे सुभाष चंद्र मेहता ने सुंदर भावों के साथ संपन्न कराया। मंच संचालन, कार्यक्रम का परिचय, प्रश्नोत्तरी एवं संकल्प का प्रभावशाली संचालन सनातन पाठशाला समिति के मार्गदर्शक गोपाल कनेरिया ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित मोटिवेशनल स्पीकर आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वेद ही विज्ञान का मूल स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक ग्रंथों में वैमानिकी, संचार प्रणाली, खगोल विद्या, अंतरिक्ष विज्ञान और आज के आधुनिक विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक के अनेक सूत्र निहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ही विश्व शांति का एकमात्र स्थायी आधार है, जिसे अपनाकर हम एक संतुलित, समरस और वैज्ञानिक समाज की स्थापना कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका दिव्या सिंहल द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान साधना करवाई गई, जिससे मन की एकाग्रता, आत्मबल और आंतरिक शांति के महत्व को प्रत्यक्ष अनुभव किया गया।

गोपाल कनेरिया ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जिसमें उन्होंने देशभक्ति ,ईमानदारी, अनुशासन,स्वच्छता,पर्यावरणकी रक्षा नशा मुक्ति और समाज सेवा जैसे मूल्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। शपथ ग्रहण के दौरान छात्र-छात्राओं में विषय उत्साह लिखा गया

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका गंगल ने सभी अतिथियों, आयोजकों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा को आत्मसात करें और अपने जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें।

संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें भारत की गौरवशाली विरासत से जोड़ते हुए आत्मगौरव और वैश्विक शांति की दिशा में प्रेरित भी करता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments