राजकीय सहरिया पीजी महाविद्यालय में गुरू वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरू वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ व वैदिक मंत्रोच्चारण एवं माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जय भारत सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संदर्भ वार्ताकार डाॅ. बृजमोहन सैनी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि गुरू वंदन जैसे कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में केवल स्मरण करने मात्र का विषय नहीं है, बल्कि आत्मावलोकन और आत्मोन्नयन का विषय है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी को अंगीकार करना चाहिए। 

कार्यक्रम के संदर्भ वार्ताकार विद्या भारती जयपुर प्रांत के मंत्री डाॅ. बृजमोहन सैनी गुरू और वंदन दोनों शब्दों की भावात्मक विवेचना करते हुुए कहा कि शिष्यों का श्रृद्वावान होना जरूरी है। इस लिहाज से डाॅ. सैनी ने भगवद्गीता व शिष्य परम्परा के मानक अर्जुन, शिवाजी एवं विवेकानंद जैसे दृष्टातों का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को आव्हान किया कि पर्यावरण, परिवार, सामाजिक समरसता, स्वजागरण एवं नागरिक शिष्टाचार रूपी पंच मंत्र का जीवन में अवश्य अंगीकार करें। 

कार्यक्रम के दूसरे संदर्भ वार्ताकार संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार चतुर्वेदी ने गुरू सम्मान के साथ-साथ गुरू शब्द के सही मायने व सही प्रयोग की हिमायत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डाॅ. चिरंजी लाल परिहार, प्रो. मंगल चन्द, डाॅ. सूर्यप्रकाश शर्मा, डाॅ. शक्ति सिंह शेखावत, डाॅ. मनुशरद पाठक, डाॅ. यशवंत सिंह, डाॅ. पुनीत बंसल, डाॅ. सी.पी सैनी व डाॅ. अशोक कुमार मीणा आदि ने सुझावात्मक व परामर्श सत्र में अपनी महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. जसवंत शर्मा ने सभासदों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परम्परा का माहात्म्य भारत की धरा पर कभी क्षीण नहीं होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments