गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं में नौ कुंडीय महायज्ञ के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं में गुरु पूर्णिमा पर्व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुपूर्णिमा पर्व का आयोजन दो दिवसीय रहा। जिसमें पर्व से पूर्व चौबीस घंटे का लगातार सामूहिक अखंड जप चला | कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा गीतों के साथ की। कार्यक्रम में चौमूं शहर के साथ ही आसपास के कई गांवों के परिजनों ने भी भाग लिया। सभी साधकगणों एवं परिजनों ने विश्वकल्याण, राष्ट्र कल्याण एवं लोक कल्याण के लिए गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युन्जय मंत्रों की आहुतियां समर्पित की। अरुण विजय,  स्वाती राजपाल पत्नी रमेश राजपाल का जन्मदिवस मनाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।


इसके साथ ही ट्रस्ट कमेटी की ओर से भवन निर्माण हेतु  21 लाख रुपए तक की घोषणा की गई। इन सभी का गायत्री परिवार ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल के द्वारा गायत्री मंत्र का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।  कालूराम कटारिया के आचार्यत्व में 3 दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए। 

वहीं ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आज का दिन बड़ा ही पावन दिवस है। इस दिन गुरु और शिष्य का आत्मा का मिलन होता है। आज हम सभी परम पूज्य गुरुदेव के बताए हुए सदसंकल्पो को जरूर आत्मसात करें। मिशन के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेवें। तभी सच्चे सार्थक शिष्य कहलाएंगे । सभी ट्रस्टियों ने प्रस्तावित गायत्री माता मंदिर का पोस्टर विमोचन किया ।

ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने बताया कि इस बार लगभग 3 लाख गायत्री मंत्रों के साथ अखंड जप हुआ। कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष नरेश जिंदल, उपाध्यक्ष राजेंद्र भातरा एवं मीडिया बंधुओ को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा, अंजना शर्मा, गजेंद्र सिंह बीजावत, जगदीश शर्मा (MD स्वीट्स), दिनेश खेमावाला,उमराव यादव,  दिनेश अग्रवाल, मदन जीवी, ममता कुमावत, अमित अग्रवाल, महेंद्र विजयवर्गीय, मालचंद बुनकर, हेमराज कुमावत, रामसिंह दादरवाल, माला देवी शर्मा, अनीता अग्रवाल, बाबूलाल जांगिड़,अमित अग्रवाल, नरेंद्र लालानी, पवन माहेश्वरी ,सोहनलाल कुमावत, रामपाल सैनी, भेरूराम यादव, सुरेश कुमार जाट, हेमराज कुमावत, अनिल अग्रवाल एवं परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments