गीता परिवार का लर्न गीता पंचवर्षपूर्ति महोत्सव 27 जुलाई को उदयपुर में

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) स्वामी गोविंद गिरि द्वारा स्थापित गीता परिवार द्वारा संचालित "लर्न गीता कार्यक्रम" को 22 जुलाई 2025 को गौरवमयी पाँच वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस उपलक्ष्य में पंचवर्षपूर्ति महोत्सव के अंतर्गत विविध आयोजनों की श्रृंखला आरंभ की गई है। इसी क्रम में 27 जुलाई, रविवार को उदयपुर में भव्य सामूहिक गीता पारायण एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा।

गीता परिवार प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने जानकारी दी कि लर्न गीता कार्यक्रम में निःशुल्क ऑनलाइन गीता पढ़ाई जाती है। वर्तमान में 134 देशों में  13 भारतीय भाषाओं में प्रातः 4 बजे से रात्रि 2 बजे तक निःशुल्क गीता का पठन कराया जाता हैं। अभी 6 लाख से अधिक गीता प्रेमी साधक इससे लाभान्वित हो चुके हैं।

कार्यक्रम के संयोजक संपतलाल माहेश्वरी ने बताया कि यह आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गीता रामायण सेवा संघ, भूपालपुरा में संपन्न होगा। इसमें गीता परिवार के सैकड़ों साधक मिलकर भगवद्गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ करेंगे। आयोजन से पूर्व एक भव्य शोभायात्रा साण्डेश्वर महादेव मंदिर, अशोक नगर से प्रारंभ होकर गीता रामायण सेवा संघ, भूपालपुरा तक निकाली जाएगी। जिसमें गीता साधकों की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर रवींद्र श्रीमाली, प्रताप राय चुग, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, दिनेश भट्ट, आर टी माण्डेकर, महंत इंद्र देवदास और महंत नारायण दास जैसे विशिष्ट अतिथियों का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम प्रमुख गीता मर्मज्ञ संतोष दीदी ने जानकारी दी कि इस आयोजन का उद्देश्य गीता के अमर संदेश को समाज तक पहुँचाना तथा संस्कार, सेवा व आध्यात्मिकता से युक्त जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। पिछले पाँच वर्षों में “लर्न गीता” कार्यक्रम के माध्यम से  हजारों विद्यार्थियों, युवाओं एवं गृहस्थों ने गीता के श्लोकों का अध्ययन कर लाभ प्राप्त किया है। पंचवर्षपूर्ति महोत्सव इस यात्रा का सार्थक उत्सव है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments