फ़िल्म कारसेवक के लिए निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय ने की लोकेशन सर्च

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तर प्रदेश (संस्कार सृजन) रामजन्मभूमि आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित आगामी फ़िल्म "कारसेवक" को लेकर निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय इन दिनों पूरी गंभीरता और शोध के साथ तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में वे हाल ही में अयोध्या पहुँचे, जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और फ़िल्म की कहानी को प्रामाणिक स्वरूप देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण लोकेशन सर्च किया।

अखिलेश कुमार उपाध्याय ने वहाँ राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे और मुख्य कारसेवक संतोष दुबे से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने आंदोलन के दौरान की घटनाओं, जनसमर्थन और ज़मीनी हकीकतों को समझने की गहराई से कोशिश की।

"हजारों हथौड़े, एक संकल्प" इस ऐतिहासिक आंदोलन की स्मृति में, निर्देशक ने बताया कि “जिस तस्वीर में एक हथौड़ा दिखाई देता है, वैसा ही करीब 1000 हथौड़ों का उपयोग कर बाबरी ढाँचे को गिराया गया था। यह सिर्फ़ एक औज़ार नहीं, बल्कि वर्षों की आस्था, प्रतीक्षा और बलिदान का प्रतीक था।”

इस भावनात्मक और ऐतिहासिक तथ्य को फ़िल्म में यथासंभव सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी उस युग को केवल जान ही नहीं सकेगी, बल्कि अनुभव भी कर सकेगी।

फ़िल्म 'कारसेवक' का उद्देश्य :-

निर्माणाधीन फ़िल्म "कारसेवक", जो निर्माता आदित्य नगर के मार्गदर्शन में बन रही है, का उद्देश्य केवल एक कथा कहना नहीं, बल्कि सच्चाई को सिनेमाई माध्यम से जीवंत करना है। फ़िल्म का हर दृश्य आंदोलन की भावना, संघर्ष और साहस को दर्शाएगा। "इतिहास की ज़मीन पर खड़ा एक सिनेमा, जो केवल कहानी नहीं कहता -बल्कि वह युग जगा देता है।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments