उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने किया हरित क्रांति अभियान का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, नई दिल्ली द्वारा "हरित क्रांति" अभियान का पौधारोपण कार्यक्रम द्वारा भव्य आयोजन "आराध्य एवेन्यू, चित्रकूट नगर" में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र एवं नवकार महामंत्र के मंगलोच्चारण के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर पौधों की पूजा कुमकुम एवं चावल  के प्रतीक चिन्ह के साथ हुई ।

आयोजन की  अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी द्वारा की गयी | संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने कहा कि "वृक्षो का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है जो हमे निरंतर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं | वृक्षो के लगाने से प्रकृति से हमे  वायु, जल, भोजन प्राप्त होती है | प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन  में कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। यह न केवल पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक श्रेष्ठ उदाहरण भी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गाँधी ने कहा की संगठन द्वारा भविष्य में वृक्षारोपण अन्य स्थानों पर भी किए जाएंगे, जिससे यह कार्य जन-जन तक पहुँचे और राष्ट्रीय स्तर पर एक सघन वृक्षारोपण अभियान का स्वरुप ले ।

आराध्य एवेन्यू के डायरेक्टर योगेश माली का राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह एवं संगठन की और से  विशेष उपहार कॉफी मग भेंट कर अभिनन्दन किया । इसी अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के स्लोगन का विधिवत विमोचन भी किया गया |

कार्यक्रम में जिला सचिव रामनाथ चौहान, जिला संयोजक सुरेश पालीवाल , पर्यावरण प्रभारी हेमंत झा, सचिव महिला सेल पार्वती झा एवं संदीप की उपस्थिति रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



 

Post a Comment

0 Comments