कर्नल जेएस लाम्बा ने महाविद्यालय की एनसीसी ईकाई का किया निरीक्षण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा की एनसीसी ईकाई का आज प्रातः 10 बजे 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. लाम्बा ने निरीक्षण कर, कैडेट्स के साथ संवाद स्थापित किया। कर्नल लाम्बा ने निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में एनसीसी में होने वाली समस्त गतिविधियों का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में अवगत करवाते हुए एनसीसी के वर्तमान स्वरूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पारदर्शिता के लिहाज से कैडेट्स को ऑनलाइन पंजीकरण एवं कैडेट्स को वर्दी भत्ता के बारे में आमुखिकृत किया। 

एनसीसी प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार यादव ने महाविद्यालय में संचालित एनसीसी से संबंधित सभी गतिविधियों से कर्नल जे.एस. लाम्बा को अवगत करवाया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने कर्नल लाम्बा का निरीक्षण हेतु महाविद्यालय पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में एनसीसी की भूमिका विद्यार्थी उत्थान के लिहाज से महत्वपूर्ण होती है। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. चिरंजी लाल परिहार, डाॅ. बी.सी.जाट, डाॅ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा, डाॅ. मंगल चन्द सांखला, डाॅ. संजय सैनी, डाॅ. कमलेश कुमार डबरिया आदि ने कर्नल लाम्बा का पुष्पगुच्छ द्वारा अभिवादन व स्वागत किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments