बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की 11वीं विशाल कावड़ यात्रा से शिवमय हुई चौमूं नगरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की 11वीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में रविवार को बाबा अमरनाथ कावडिया संघ चौमूं नगर के कार्यकर्ता तथा श्रद्धालु चौपड़ चौमूं में एकत्रित हुए तथा वहां से ढोल नगाड़े, घंटियां, झांज, डमरू,वाद्य यंत्रों व डीजे के साथ हर्षोल्लाष से नाचते गाते हजारों की संख्या में बस स्टैंड चौमूं पहुंचे तथा वहां से बसों में बैठकर ग्राम महारकला पहुंचे | महारकला में पहुंचते ही ग्रामवासियों द्वारा सभी शिवभक्त कावड़ियों व श्रद्धालुओं का स्वागत कर, अल्पाहार, जलपान आदि करवाया गया | उसके बाद सभी महिला-पुरुष कावड़ियों पैदल डीजे की धुनों पर नाचते गाते श्री मालेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे | कोलकाता के विशेष फूलों से मंदिर पुजारी शिवम शर्मा द्वारा सजाई गयी श्री मालेश्वरनाथ महादेव की भव्य झांकी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया | इसके बाद वहां पर बाबा अमरनाथ के भंडारे में प्रसादी ग्रहण की | भंडारे में सैकड़ो कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभा रहे थे जिसमें भोजन के अलावा विभिन्न नाश्ते की स्टाल, चाय, कॉफी, पानी के अलग-अलग रखी गयी थी |

पिछले चार दिन से 50 कार्यकर्ताओं की टोली ने मिलकर हजारों की संख्या में लोटों में श्री मालेश्वरनाथ महादेव मंदिर का पवित्र जल भरकर सेवा भाव से हजारों कावड़ तैयार की गई थी | रात्रि को भजन संध्या का श्री गणेश वंदना के साथ प्रारंभ किया गया | जिसमे पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया | जगह-जगह लगी एलईडी स्क्रीन पर श्रद्धालु भजनों का आनंद ले रहे थे | प्रसिद्ध मासूम इवेंट्स की साउंड तथा भव्य लाइटिंग से पूरा पांडाल जगमगाया हुआ था | गुब्बारों से विशेष सजावट की गई थी | उसके पश्चात भजन संध्या में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका आकृति मिश्रा द्वारा अपने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया |

रात्रि 1:00 बजे तक भजन संध्या चली जिसमें चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, नगर परिषद सभापति विष्णु कुमार सैनी, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, महारकला निवासी उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, छुट्टन यादव, श्याम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, माली समाज अध्यक्ष हीरालाल पांच्या, समाजसेवी मुकेश फड्या, मुकेश सैनी गेट कंप्यूटर, प्रकाश बागड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सायर तंवर, मंगल टूर ट्रेवल्स के मालिक शंभु दयाल , महारकला सरपंच मीनू सैनी सहित क्षेत्र के समस्त पार्षद, सरपंच, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया | रात्रि 1 बजे से महिला पुरुष कावड़िया स्नान आदि कर कावड़ लेकर तैयार हो गए | सुबह 4:15 बजे श्री मालेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महंत महेश व्यास द्वारा महाआरती करवाई गई जिससे एक साथ हजारों कावड़ियों ने गायन करके वातावरण को भक्तिमय कर दिया | इसके पश्चात भव्य आतिशबाजी की गई | हजारों कावड़ियों ने बम बम भोले, हर हर महादेव, बोल बम तडिक बम, ओम नमः शिवाय आदि का उदघोष करते हुए 11 डीजे, सैकड़ो ई रिक्शा, निजी वाहन, एंबुलेंस आदि के साथ मंदिर परिसर से रवाना होकर ग्राम महारकला, सामोद, बंदोल पहुंचे | वहां पर ग्राम वासियों ने भिन्न-भिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, जलपान आदि करवाकर आदर सत्कार किया |

बंदोल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में जलपान, विश्राम आदि करने के पश्चात कावड़ यात्रा सामोद रोड, नीमड़ी, बाईपास, पक्का बंधा पहुंची | वहां से शाही लवाजमे जिसमें एक गजराज, हाथी, ऊंट, घोड़े पर आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा झांकी सजाई गयी | जयपुर के बलवंत अखाड़ा के संरक्षक सुमर सिंह के निर्देशन में अखाड़ा प्रदर्शन, दिल्ली की अघोरी टोली, उज्जैन की गोल्डमैन टोली, जालंधर का 21 सदस्य अखाड़ा दल, जयपुर का प्रसिद्ध विष्णु बैंड, अजमेर की भांगड़ा पार्टी, श्री भगवान गणेश, राम दरबार, शिव पार्वती आदि की जीवंत व मूर्ति झांकियां सहित हजारों महिला पुरुष कावड़िया 11 डीजे की धुनों पर नाचते गाते रवाना हुए | जिसका संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले आमजन द्वारा पुष्पवर्षा, जलपान, अल्पाहार आदि करवाकर स्वागत किया गया | जिसमें ग्राम महारकला, सामोद, बंदोल, नीमड़ी पर सत्यम एडवरटाइजिंग, बाईपास चौराहे पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सायर तंवर व विधायक डाक्टर शिखा मील बराला, पक्का बंधा पर पीसीसी सचिव अभिषेक सैनी, कुमावत समाज , सैनी समाज , आर चंद्रा परिवार, डॉक्टर जेपी सैनी, विश्व हिंदू परिषद, श्याम शर्मा, वाल्मीकि समाज, फल सब्जी मंडी समिति, कृषि उपज मंडी समिति, फूल व्यापार मंडल, फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल, श्याम सलोना मंडल, जाट समाज , दी बार एसोसियेशन , पारीक समाज , पुलिस थाना , धोली मंडी के सभी कोचिंग सेंटर की टीम, आदर्श विद्या मन्दिर, R3 इंटीरियर परिवार, माहेश्वरी समाज, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि, सेवा भारती परिवार, छीपा समाज, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज सहित संपूर्ण चौमूं वासियों ने स्वागत किया तथा मार्ग में प्रमुख मंदिरों तथा आमजन द्वारा भगवान की झांकियां की आरतियाँ की गई |

पुलिस चौकी पर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा द्वारा सपरिवार संपूर्ण यात्रा का पुष्प वर्षा कर तथा बच्चों को चॉकलेट, उपहार आदि बांट कर स्वागत किया गया | मंदिर श्री गोविंद देव जी में यात्रा पहुंचने पर पुजारी बालकिशन शर्मा द्वारा आरती करवाकर कावड़ चढ़वाना प्रारंभ किया |

मीडिया प्रभारी एडवोकेट कुमार गौरव सैनी ने बताया कि पिछले तीन दिन से ही कार्यक्रम को लेकर पक्का बंधा से मंदिर श्री गोविंद देव जी तक स्पीकर, माइक सेट लगवा कर संपूर्ण यात्रा मार्ग में भजन चालू थे, मंदिर में पंडित हेमंत भात्रा के सानिध्य में 11 पंडितों द्वारा यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्याई पाठ का निरंतर पठन जलाभिषेक होने तक जारी रहा | जलाभिषेक के बाद सभी कावड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया तथा डीजे की धुनों पर यात्रा सकुशल पूर्ण होने पर आनंद लिया |

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष केदार छीपा ने बताया कि बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की 11वीं कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर 200 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दो महीने से निरंतर तैयारी की गई थी | प्रवक्ता सुरेश गोदारा ने बताया कि संतों के आगमन तथा भगवान का पवित्र जल लाने से चौमूं की पावन धरा पवित्र हो गई तथा उसमें सकारात्मक ऊर्जा आई है |

महिला प्रमुख दीपिका पारीक तथा महामंत्री सुमन यादव ने बताया कि महिलाओं की संख्या तथा अनुशासन उत्कृष्ट था | व्यवस्थापक प्रवीण सैनी ने बताया श्री मालेश्वरनाथ महादेव मंदिर तथा ग्राम महारकला वासियों द्वारा महिलाओं के लिए अनेकों व्यवस्थाएं की गई तथा उनके लिए आदर सत्कार का भाव रखा | उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमावत तथा महामंत्री पूरण सैनी ने बताया की इस पावन धार्मिक उत्सव के लिए बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की ओर से संपूर्ण चौमूं नगर की उन्नति शांति तथा विकास के लिए कामना की गई | यात्रा मार्ग प्रमुख कांता मेठी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण मार्ग में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं तथा सुचारू अनुशासन, यातायात व्यवस्था करवाने में सहयोग  किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments