सर्व समाज जागृति संघ ने अलवर में किया तुलसी पौधा वितरण

 जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

-स्कूली बच्चों को प्रदान की शिक्षण सामग्री 

अलवर (संस्कार सृजन) राजगढ कस्बे के बस स्टैंड मार्ग स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज रहे।


मुख्य अतिथि सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर बालिकाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है । उन्होंने बच्चों से मन लगाकर अध्ययन करने की बात कही। इस दौरान उपस्थित अभिभावक, महिलाओं व बालिकाओं को तुलसी के पौधों का वितरण करते हुए तुलसी के पौधों के महत्व के बारे में बताया और जानकारी दी कि लोग तुलसी दिवस को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति का क्रिसमस डे मनाने लगे हैं | हम सभी को हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस जरूर मनाना चाहिए । हिंदुओं का त्यौहार तुलसी दिवस है | इसे सनातन धर्म के नाते हिंदुओं को नहीं भूलना चाहिए | 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश चंद सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को पेन, कापी, पेंसिल आदि सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अशोक कुमार मुखीजा, रोशनलाल सैनी, रेणुका तिवाड़ी, अशोक शर्मा सहित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments