अपना घर आश्रम में हुआ 3 वर्ष से बिछड़े हुए भाई का भाई से मधुर मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) फरवरी 2024 में चलाए गए रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत हेमराज प्रभु जी को आयड पुलिया के पास उदयपुर से रेस्क्यू कर सेवा ,उपचार एवं पुनर्वास हेतु आश्रम में भर्ती किए गए थे। जिनका निरंतर रूप से आश्रम में उपचार चलाया गया।आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि आश्रम में चिकित्सकीय सेवा एवं ईश्वर की असीम कृपा से प्रभु जी के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ। 

आश्रम में प्रभारी सुल्तान सिंह एवं टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान प्रभु जी ने अपने गांव का पता गुडली उदयपुर में होना बताया आश्रम की पुनर्वास टीम द्वारा प्रभु जी के घर का पता लगाया गया। हेमराज प्रभु जी के घर पर जब उनकी आश्रम में होने की सूचना भेजी तो उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इनके दो छोटे भाई जो की 3 वर्ष के लंबे समय से अपने बिछड़े हुए भाई के घर आने की इंतजार कर रहे थे , वह इंतजार की घड़ी आज समाप्त हो गई सूचना मिलते ही दोनों भाई मोहनलाल एवं सोहनलाल मीणा तथा उनके अन्य परिजन हेमराज प्रभु जी को लेने के लिए 27 जुलाई 2025 को अपना घर आश्रम उदयपुर में आए। हेमराज की वास्तविक स्थिति को देखकर दोनों भाई एवं परिजन अत्यंत खुश हुए और अपना घर आश्रम का धन्यवाद ,आभार प्रकट किया। 

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, सचिव अशोक कोठारी , उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, संयुक्त सचिव सुनील चौहान, अल्पना गर्ग , शुभम विजयवर्गीय , योगाचार्य गोपी लाल डांगी द्वारा प्रभुजी का तिलक लगाकर एवं उपर्णा पहनाकर बड़े ही हर्षोउलास के साथ इनके गांव गुडली , फुटान, बम्भोरा, उदयपुर राजस्थान के लिए सकुशल विदा किए गए। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments