बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ यात्रिर्यों का जत्था,पूर्व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री बाबा बर्फानी अमरनाथ सेवा समिति की द्वारा आज गणेश मंदिर से 200 यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ | पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, समाजसेवी अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सफल यात्रा की शुभकामना दी | सभी अतिथियों का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया गया |


समिति अध्यक्ष मीना सैनी और उपाध्यक्ष मोतीराम सैनी ने बताया कि यात्रा कुरुक्षेत्र, आनंद साहिब गुरुद्वारा, नैना देवी, सदाशिव महादेव, चिंतपूर्णी ज्वाला चामुंडा कांगड़ा, वैष्णो देवी दर्शन करते हुए बालटाल पहुंचेगी | जहां यात्री श्री बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे | बाबा के दर्शन करने के बाद यात्रा जम्मू, स्वर्ण मंदिर, इच्छापूर्ण हनुमानजी, जीण माता, खाटू श्याम जी के दर्शन करते हुए जयपुर टोड़ी हरमाड़ा पहुंचेगी |

समाजसेवी कपिल कटारिया ने बताया कि टीम कपिल कटारिया द्वारा यात्रा के जयपुर पहुँचने पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा | यात्रियों  के लिए भव्य भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन होगा | कटारिया ने आगे बताया कि अमरनाथ वह पवित्र स्थान है जहां भगवान शंकर ने पार्वती जी को अमर कथा सुनाई थी | बताया जाता है कि आज भी दो कबूतरों के दर्शन भक्तों को होते हैं। अमरनाथ गुफा में प्रकृति का ही चमत्कार है कि शिव की पूजा वाले विशेष दिनों में बर्फ के शिवलिंग अपना आकार ले लेते हैं। यहां मौजूद शिवलिंग किसी आश्चर्य से कम नहीं है। पवित्र गुफा में एक ओर मां पार्वती और श्रीगणेश के भी अलग से बर्फ से निर्मित प्रतिरूपों के भी दर्शन किए जा सकते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में यात्री वहां गुफा के पवित्र दर्शन करने को पहुँचते हैं | 

इस दौरान समाजसेवी राजकुमार सैनी, जितेन्द्र सैनी,रजनीश यादव,सुरेश सैनी, स्वाति, रोहित, लालू यादव, मनु, अभिषेक, लक्की सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments