गीता महाकुंभ में जयपुर में जुटेंगे देशभर के गीता मनीषी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

- महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने की यह घोषणा

जयपुर (संस्कार सृजन) शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने सोमवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में घोषणा की कि 11 से से 19 दिसंबर तक राजस्थान की पुण्यभूमि पर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।


यह 9 दिवसीय महायज्ञ सनातन धर्म की रक्षा और धर्म विरोधियों के समूल विनाश के लिए समर्पित रहेगा। महायज्ञ में राष्ट्र विरोधी शक्तियों का खुला प्रतिकार किया जाएगा। यज्ञ में शास्त्रोक्त नियमों का पालन किया जाएगा। देसी नस्ल की गोमाता का घृत और शुद्ध हवन सामग्री का उपयोग किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को यज्ञ में आहुतियां प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि जब तक सनातन धर्म की रक्षा नहीं होगी तब तक मानवता की रक्षा की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। सनातन की रक्षा से ही मानवता की रक्षा का रास्ता निकलेगा। आयोजन के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और संगठन का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए कुछ कर गुजरने वाले व्यक्तियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। 

इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रप्रकाश चंद्र प्रकाश अग्रवाल, नारायण प्रजापत नागौर वाले, पंडित विजय कौशिक, बॉक्सर राजू , मयंक त्यागी , गोपाल शर्मा, डॉ. उदिता त्यागी, शिव सिंह शेखावत सहित अनेक वरिष्ठ हिंदूवादी संगठन प्रमुख उपस्थित रहे।

यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि इसके बाद 20-21 दिसंबर को दो दिवसीय गीता महाकुंभ का आयोजन होगा। यह सभी आयोजन हवामहल विधायक महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इस महाकुंभ में देश-विदेश से संत-महात्मा, गीता मनीषी एवं धर्माचार्य भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवद् गीता के वास्तविक अर्थ को जन-जन तक पहुंचाकर संपूर्ण विश्व को मानवता की रक्षा और सनातन धर्म की पुन:स्थापना की प्रेरणा देना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजू बॉक्सर, विजय कौशिक , नारायण प्रजापति नागौर प्रमुख रूप से रहेंगे और आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल रहेंगे और कार्यक्रम संयोजक उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा होंगे | ये सभी मिलकर कोर कमेटी के प्रमुख होंगे|

देशभर में चलाएंगे जन जागरण अभियान:-

यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि महायज्ञ और गीता महाकुंभ के बाद राजस्थान सहित सम्पूर्ण भारत में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और समस्त सनातनियों को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी। यह आयोजन राजस्थान सहित संपूर्ण देश में सनातन धर्म को नई गति और ऊर्जा प्रदान करेगा। साथ ही राष्ट्र विरोधी शक्तियों के विरुद्ध सरकार और प्रशासन के सहयोग से ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments