पंजाब के 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह की एक्सीडेंट में हुई मौत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पंजाब (संस्कार सृजन) मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई | वह 114 वर्ष के थे | उनके निधन की पुष्टि लेखक खुशवंत सिंह ने की, जिन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की | पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया |

राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह का निधन हो गया | वह अद्वितीय उत्साह के साथ नशा मुक्त, रंगला पंजाब मार्च में मेरे साथ शामिल हुए थे | उनकी विरासत नशामुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी | '

फौजा सिंह की बायोग्राफी, 'द टर्बन्ड टॉरनेडो', पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह द्वारा लिखी गई थी. खुशवंत सिंह ने X पर लिखा, 'मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा | मुझे बड़े दुख के साथ फौजा सिंह के निधन की खबर बतानी पड़ रही है | आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके गांव बियास में सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी | मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले |'

संपर्क करने पर खुशवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की है, जिन्होंने उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है | सड़क दुर्घटना के बाद, लंबी दूरी के धावक फौजा सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई |

फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल, 1911 को पंजाब के जालंधर जिले के ब्यास पिंड में हुआ था | उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैराथन दौड़ना शुरू किया | इस उम्र में मैराथन दौड़ने के उनके फैसले ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया | फौजा सिंह अपने इस साहस और दृढ़ निश्चय के कारण ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ (पगड़ीधारी तूफान) के नाम से मशहूर हो गए | उनके बायोग्राफी का ​शीर्षक भी यही है |

फौजा सिंह ने 90 साल की उम्र में अपनी पहली मैराथन दौड़ पूरी की थी | 2004 में उन्होंने 93 साल की उम्र में लंदन मैराथन पूरी की | 2011 में 100 साल की उम्र में उन्होंने टोरंटो मैराथन पूरी की और 100+ की कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाया | वह दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक थे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments