योग योद्धा सतत दे रहें योगानुष्ठान में योगाभ्यास की आहुतियाँ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) जिले को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की दिशा में पतंजलि योग परिवार उदयपुर द्वारा मनवाखेड़ा स्थित वीरवाल जैन समाज छात्रावास में इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के योगानुष्ठान सतत जारी हैं।

योग साधक एवं संवाद प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने जानकारी व्यक्त करते हुए बताया कि 18 मई 2025 से सतत चल रहें योगानुष्ठान में योगीजन उत्साह व उमंग के साथ योगाभ्यास की आहुतियाँ देकर नित्य ऊर्जावान हो रहे हैं। इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के साथ जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास वरिष्ठ योगचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सनाढ्य द्वारा करवाया गया। डॉ सनाढ्य ने योग के संपूर्ण पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति के साथ-साथ अष्टांग योग, हठयोग, राजयोग, षट्कर्म, बंध, मुद्राएं, शारीर विज्ञान आदि विषय के बारे में जीवंत उदाहरणों के साथ विस्तृत जानकारी देते हुए शिविरार्थियों में रुचि पैदा कर जिज्ञासाओं को शांत किया।

वरिष्ठ योगप्रेमी पंडित बालकृष्ण आमेटा ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को कोकिल कण्ठ से सुमधुर भजन के माध्यम से प्रस्तुत कर योग शिविरार्थियों व आमजन में आनन्द की अनुभूति करवाकर उत्साहवर्धन किया।

भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत ने बताया कि शिविरार्थियों के ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन करने के लिए आगामी तीन दिवस, 8 जून से 10 जून 2025 तक परीक्षा का आयोजन रखा गया हैं।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी मुकेश पाठक ने परीक्षा के प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए शिविरार्थियों को परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। इंटिग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पंजीकृत अभियर्थियों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जाने सुअवसर भी प्राप्त होगा।

योग शिविर में देवीलाल चंदेल, नाथूलाल धींग, अरविंद बापना, गणपत लाल चितारा, राहुल वैरागी आदि योगीजन इस अभियान में सक्रिय रूप से सराहनीय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments