शौर्य का सिंदूर - कविता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

धर्म पूछ के मारे थे गद्दारों ने निर्दोषों को, 

बेखोफ थे चेहरे भरे जहर से बातों को।

जिनकी आंखों में सपने थे, उन्हीं की सांसों से खेला गया, 

वीरांगनाओं का सिंदूर उजड़ा हर कोना लहु सा रंगा |

पर कब तक सहता भारत ये अन्याय का भार ?

उठा पहलगाम से ललकार उठा शौर्य का विचार। 

ना गर्मी थी रुकने वाली न अंधेरा था डरावना 

जब वीरों ने कसम खाई अब ना होगा माफ करना 

ऑपरेशन सिंदूर बना उस आक्रोश की पहचान 

जहां हर सैनिक था एक संदेश हर गली एक अरमान 

जो रचते थे मौत का तांडव आज वही थे धूल में 

भारत मां के बेटे पहुंचे थे दुश्मन की भूल में 

रणभूमि में चमकी नारी शक्ति की मिशाल।

सोफिया कुरैशी की अगुवाई बना मिसाल 

सरफीन खान भी चली साथ कंधे से कंधा मिलाकर

गरज उठा भारत एक साथ ।

न थी उन्हें परवाह अपनी जान की 

बस याद थी वीर शहीदों की शान की। 

जहां सिंदूर मिटाया था वहां विजय का तिलक सजा 

भारत की बेटी- बेटों ने इतिहास नया रचा 

हर मां की आंखों में है अब दीप गर्व का जलता 

हर चौपाल हर गली में जय घोष है 

पलता जहां लहू बहता निर्दोषों का 

अब तिरंगा लहराता है वहीं 

दुश्मन का घमंड आज राख बन जाता है। 

ऑपरेशन सिंदूर नहीं बस युद्ध का नाम है,

यह भारत की आत्मा का ज्वलंत प्रमाण है।

 शौर्य बलिदान और नारी शक्ति का गान है। 

ये नया इतिहास नहीं ये भारत की पहचान है।

लेखिका : सुमन यादव (राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं )

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments