योग दिवस पर विराज फाउंडेशन ने अमरनाथ आश्रम में किया योगाभ्यास

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं/ जयपुर (संस्कार सृजन) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में कचौलिया रोड स्थित अमरनाथ आश्रम परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने किया।


योग गुरु एडवोकेट दुर्गा शंकर शर्मा द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 'ॐ' ध्वनि के साथ हुई, जिसके पश्चात योग गुरु शर्मा ने उपस्थितजनों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि “नियमित योग से न केवल तन, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।” 

प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “योग हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। विराज फाउंडेशन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”  सभी ने “करो योग, रहो निरोग” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।  

इस दौरान पदाधिकारीयो में डॉ. राम प्रकाश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश रीडर, सुशील धाकड़, राजेंद्र नासना, गोकुल नासना, सीताराम नासना, सुशील कलावड़िया आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments