साइबर हाइजीन और चिकित्सीय उपेक्षा पर विधिक जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला तथा एस. एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में साइबर हाइजीन और चिकित्सीय उपेक्षा पर विधिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें “साइबर हाइजीन“ एवं “चिकित्सीय उपेक्षा“ जैसे समसामयिक विषयों पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं मुख्य वक्ता का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव कटारिया द्वारा किया गया।


सत्र के दौरान मुख्य वक्ता पवन कुमार जीनवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर-जिला ने साइबर हाइजीन के बारे में बताया कि किस प्रकार सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के माध्यम से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को साइबर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया पर होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी और छात्रों को हेल्पलाइन नंबर-1930 एवं संचार सारथी पोर्टल की जानकारी दी। साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ित को उसके पैसे वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया व विधिक प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

पवन कुमार जीनवाल ने विद्यार्थियों को चिकित्सकीय उपेक्षा के मामलों किस प्रकार के होते है इनकी शिकायत कहां की जावे, ऐसे मामलों की शिकायत हेतु क्या प्रक्रिया अपनाई जाएं, इन सभी के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की।साथ ही कार्यक्रम में पवन कुमार जीनवाल ने समसामयिक विषय जैसे ए.आई. का दुरुपयोग, इमोशनल फ्रॉड एवं चिकित्सीय उपेक्षा जैसे विषय पर छात्रों को जागरुक किया। उन्होंने लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में भी छात्रों को अवगत किया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा “साइबर के जंगल में झांसा” नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसके द्वारा उन्होंने दर्शकों एवं अपने सहपाठियों को साइबर ठगी जैसे विषय पर जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. गौरव कटारिया ने बताया कि एस. एस. जैन सुबोध लॉ कॉलेज निरंतर इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन भव्या गंगवाल द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments