अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-योग करने से व्यक्ति स्वस्थ व तनाव मुक्त रहता है

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा थे। विशिष्ट अतिथि सरपंच रूपसिंह शेखावत, पूर्व सरपंच हरफूल राम पवार थे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पलसाना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रघुवीर वर्मा ने की। स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए योग दिवस की थीम के अंतर्गत आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, आयुर्वेदिक विभाग के कार्मिक, स्काउट, गाइड, छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


इस दौरान शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य से योग को अपनाने हेतु संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग सत्र का संचालन किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम विलोम आसन का अभ्यास करवाया। प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा की नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढने के साथ साथ मनुष्य स्वस्थ व तनाव मुक्त रहता है। योग करने से व्यक्ति का हृदय भी बेहतर हो जाता है। 

सरपंच रूपसिंह शेखावत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है, अतः इसे हमें नियमित रूप से अपनाना चाहिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रघुवीर वर्मा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ कई बीमारियां भी दूर हो जाती है। अतः व्यक्ति को नियमित रूप से योग करने का संकल्प लेना चाहिए‌। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभी संभागियों के लिए टी-शर्ट की व्यवस्था की गई। 

इस मौके पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पलसाना सचिव पवन कुमार शर्मा, महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी, शिक्षाविद रामचंद्रसिंह बिजारणिया, उमेश सांखला, लोकेंद्र सिंह शेखावत, श्रवण सिंह शेखावत, प्रकाश कुमावत, महेंद्र यादव, विश्वराज सिंह, राजेंद्र सिंह बाडोलिया,सुभाष बिजारणिया सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राएं एवं अन्य विभाग के कार्मिक मौजूद थे। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments