पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से 25-30 वर्षों से बंद पड़ा रास्ता खुलवाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)सोचते रहने से तो मंज़िल कभी मिलती नहीं।, चलते जाओ रास्ते से रास्ता मिल जाएगा। ये कहावत ग्राम पंचायत आलीसर में चरितार्थ हुई है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से  ग्राम पंचायत आलीसर में ढाणी कुमावतान से वाया काला की स्कूल सीतारामपुरा चारणवास काकड़ तक का 25-30 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को ग्रामीणों की आपसी सहमति से खोला गया। 

इस रास्ते से खुलने से सेकड़ो गाँवों से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। उक्त सड़क के खुलने से आलीसर होते हुए बधाल-चौमूँ फोरलेन मार्ग जुड़ जाएगा तथा नागल गोविंद से तातेडा मोड से एन.एच. 52 से जुड़ जाने से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आलीसर में ढाणी कुमावतान से वाया काला की स्कूल सीतारामपुरा चारणवास काकड़ तक जाने वाला रास्ता पिछले 25-30 वर्षों से बंद पड़ा था और पूर्व विधायक शर्मा लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर रास्ते को खुलवाने का प्रयास किया। इस रास्ते के खुलने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामीणों ने 151 फिट लंबा साफ़ा और 31 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौक़े पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि एक रास्ता गांव को शहर से जोड़ने का काम करता है और उन्होंने सभी ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अपनी सहमति से इस रास्ते को खोलने का कार्य किया है। इस रास्ते से कई गाँवो से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। साथ ही इस रास्ते को खुलवाने में तहसीलदार विजयपाल बिस्नोई और मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव सहित कई लोगो का भी योगदान रहा।

इस अवसर पर तहसीलदार विजयपाल विश्नोई, मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, प्रधान रामस्वरूप यादव, लादूराम यादव, बंशीधर निठारवाल, बालूराम बुनकर, राहुल मीणा, झाबर निठारवाल, रतन लाल कुमावत, मन्नाराम कुमावत, फूलचंद, रामसिंह, छीतर मल, रामेश्वर, जैसाराम, शंकर लाल, किशोर जांगिड, लालचंद, रतन लाल, गणपत निठारवाल, जगदीश, लादूराम, नागरमल, मथुरा प्रसाद, गणेश, रामगोपाल, लक्ष्मण,सीताराम, कुलदीप, मुरारी सहित कईग्रामवासी मौजूद रहे। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments