एपीजे अब्दुल कलाम कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा "प्लैनेट वर्सेस प्लास्टिक" विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) मुस्तफा अली ज़ैदी ने शिरकत की।

ज़ैदी ने प्लास्टिक प्रदूषण के कारण मानव स्वास्थ्य और पशु जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की गंभीरता को रेखांकित किया। उन्होंने डाइएथिल फ्थेलेट जैसे विषैले प्लास्टिसाइज़र पर किए गए अपने शोध अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वनस्पति आधारित समाधानों से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

छात्राओं के साथ अनौपचारिक संवाद में उन्होंने जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, और आत्म-विकास से जुड़े अनेक प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने की। उन्होंने पर्यावरणीय संकटों से निपटने की रणनीतियों और विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजकुमार बैरवा ने किया। अनीता कटारा ने कार्यक्रम की संयोजक तथा डॉ. बचन सिंह ने आयोजन सचिव की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ सहायक विनीता सोनी, समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। खुले सत्र में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत संवाद हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments