पशुपालकों के हितेषी बने विधायक मनीष यादव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) प्रदेश के लगभग 5 लाख पशुपालकों  के के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के अंतर्गत नवम्बर-दिसम्बर 2024 की लंबित राशि - लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे शाहपुरा विधायक मनीष यादव की सक्रिय भूमिका रही है। विधायक यादव ने इस मुद्दे को न केवल विधानसभा में मजबूती से उठाया, बल्कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा योजना की राशि जारी की गई।


विधायक मनीष यादव ने इस अवसर पर कहा की पशुपालक हमारे ग्रामीण अर्थतंत्र की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम का मूल्य समय पर मिलना आवश्यक है। मैंने पहले भी यह मुद्दा सदन में उठाया था और आगे भी पशुपालकों की हर लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहूंगा। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान प्रदान किया जाता है, बशर्ते वे सहकारी दुग्ध संघों के माध्यम से दूध की आपूर्ति करें। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2013-14 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा की गई थी। 

योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक प्रोत्साहन देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस भुगतान से क्षेत्र के किसान और महिला दुग्ध उत्पादक काफी राहत महसूस कर रहे हैं। वही प्रदेशभर  से पशुपालक संघटन व पशुपालक दूरभाष पर विधायक के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                  2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments