किसान परिवार का बेटा महेश सैनी बना डॉक्टर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) संघर्ष, समर्पण और सपनों की मिसाल बने ग्राम खादरा (तहसील नीमकाथाना) निवासी महेश सैनी ने महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, नाशिक से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर गांव का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी चिकित्सा शिक्षा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, गोंदिया (महाराष्ट्र) से पूर्ण की।

डिग्री वितरण समारोह के दौरान उनकी दादी राजू देवी, माता श्रवणी देवी और पिता गोर्वधन सैनी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गोर्वधन सैनी एक टाइल्स कारीगर के रूप में मजदूरी करते हैं। ऐसे साधनहीन परिवार से निकलकर महेश सैनी ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जगह बनाकर न केवल अपने माता-पिता का सपना साकार किया है, बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है।

ग्राम पंचायत खादरा में महेश सैनी पहले ऐसे युवक हैं जिन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। एक साधारण किसान पृष्ठभूमि से आया यह युवा आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। गांव में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। महेश सैनी ने कहा कि "सपने कितने भी बड़े हों, अगर इरादे मजबूत हों तो रास्ता खुद-ब-खुद बन जाता है।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 



Post a Comment

0 Comments