जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना करने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व समाज जाग्रति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना भी करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है |

शर्मा ने पत्र में लिखा है कि जाति जनगणना करने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागत योग्य है | जातिगत जनगणना करने से विभिन्न वर्गों के लोगों की संख्या का पता चलेगा, लेकिन इस जनगणना के साथ यदि सभी जातियों के आर्थिक आंकड़े भी इस जनगणना में सम्मिलित किए जाएं तो प्रत्येक राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय की जानकारी प्राप्त होगी | सरकार को नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और कल्याणकारी योजनाओं के लिए सही उत्तर प्राप्त होगा | साथ ही सामाजिक, आर्थिक असमानताओं को उजागर करने में मदद मिलेगी | इससे समस्त जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों का सही मूल्यांकन हो सकेगा |

गौरतलब हा कि आरक्षण का लाभ विभिन्न जातियां 70 वर्ष से भी अधिक समय से ले रही है, लेकिन अगर आर्थिक जनगणना की जाएगी तो स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन सी जातियों में कौन-कौन से व्यक्ति इसके वास्तविक हकदार हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके | इससे देश में एकता, अखंडता और सामाजिकता बनी रहेगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments