भारत की रणनीतिक सैन्य कार्रवाई शक्ति, संतुलन और संप्रभुता का संदेश-विनोद शुक्ला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) नमस्कार साथियों,आज मैं आप सबके समक्ष एक ऐसे विषय पर बोलने आया हूँ, जो केवल भारत की सुरक्षा नीति से जुड़ा नहीं, बल्कि हमारे आत्मगौरव, हमारी रणनीतिक सूझबूझ और वैश्विक पहचान से भी जुड़ा है।

हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में सैन्य कार्रवाई की है, वह सिर्फ एक बदला नहीं था-वह एक स्पष्ट संदेश था। यह संदेश था कि भारत अब सिर्फ सुनता नहीं है, बल्कि चुनिंदा, सटीक और निर्णायक रूप से जवाब देना भी जानता है। यह कोई लंबी लड़ाई नहीं थी, लेकिन इतनी तीव्र और प्रभावशाली थी कि पाकिस्तान को अब सौ बार सोचना होगा, किसी भी दुस्साहस से पहले। इसकी गूंज आने वाले कई वर्षों तक हमारे दुश्मन देश के हृदय को कंपाने में सक्षम रहेगी। केवल पाकिस्तान ही नहीं चीन भी इस सैन्य कार्रवाई के बाद यह समझ चुका है कि भारत से लड़ना कोई गुड्डे गुड़ियों का खेल नहीं है।

इस सीमित युद्ध में भारत ने यह साफ कर दिया कि हम अपने ऊपर होने वाले हर नुकसान की भरपाई दुश्मन से करेंगे-और वो भी दुगने-चौगुने रूप में। लेकिन साथ ही, हम उस युद्ध को इतना लंबा नहीं खींचेंगे कि हम खुद किसी युद्ध-जाल में फँस जाएं और हमारा आर्थिक, सामाजिक व विकासात्मक संतुलन प्रभावित हो क्योंकि भारत के बढ़ते हुए आर्थिक आधार को हिलाने के लिए हमारे दुश्मन देश की यह एक साजिश भी थी जिसे एक सोची समझी राजनीतिक दूरदर्शी विचारधारा ने पूरी तरह से नाकारा कर दिया है।

भारत की यह कार्रवाई एक उदाहरण है-एक मिसाल है-कि आतंकवाद को भारत किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। हम किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश या जाल का हिस्सा नहीं बनेंगे जो हमारे विकास की गति को बाधित करे। भविष्य में यदि कोई भी आतंकी कार्रवाई भारत के ऊपर की गई तो भारत इस युद्ध का आगाज ही समझेगा यह संदेश संपूर्ण विश्व को साफ-साफ तौर पर जा चुका है.

हम शांतिप्रिय हैं, लेकिन जब बात हमारी संप्रभुता, सुरक्षा और स्वाभिमान की हो, तो हम निर्णायक बन जाते हैं। अब मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस कार्रवाई में भारत ने क्या-क्या हासिल किया:-

1. भारतीय वायुसेना ने सीमा पार घुसकर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया | यह सभी आतंकी ठिकाने पिछले 20 वर्षों में भारत पर हुए विभिन्न विभिन्न हमलों के बेस कैंप रहे हैं।

2. करीब 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया। जिसमें सबसे खास मसूद अजहर है जिसका पूरा परिवार इस सैन्य कार्रवाई में मर गया।

3. पाकिस्तान के कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप्स, कंट्रोल रूम्स और अस्थायी एयरबेस, रडार सिस्टम पूरी तरह तबाह कर दिए गए।

इस पूरे अभियान में भारत का नुकसान लगभग नगण्य रहा, जबकि पाकिस्तान को रणनीतिक, सैन्य और मनोवैज्ञानिक रूप से भारी क्षति उठानी पड़ी। साथ ही, भारत ने यह सुनिश्चित किया कि इस पूरी कार्रवाई की रूपरेखा और समय-सीमा ऐसी हो, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत पर कोई दबाव न बना सके। भारत ने अपना पक्ष वैश्विक मंचों पर मजबूती से रखा और यह दिखाया कि वह आतंक के खिलाफ लड़ाई में केवल दृढ़ ही नहीं, बल्कि वैधानिक और नीति-संगत भी है।

आज यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की रणनीति केवल बंदूकें नहीं, बुद्धिमत्ता की भी विजय है। हम न तो किसी उकसावे में आते हैं, न ही किसी के दबाव में झुकते हैं। हम निर्णय लेते हैं-राष्ट्रहित में, रणनीति के साथ, और गर्व के साथ।

तो आइए साथियों, हम इस सशक्त, निर्णायक और विवेकशील भारत के साथ कदम मिलाएं और दुनिया को यह याद दिलाएं-

भारत अब बदल चुका है।

ना हम डरते हैं, ना हम झुकते हैं

हम सिर्फ आगे बढ़ते हैं।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

लेखक : विनोद शुक्ला

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments