वृद्धाश्रम का भूमि पूजन कर स्थापना दिवस मनाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) इस दौर में जहां कलयुगी बेटे-बहू,बेटी-जमाई अपने वृद्ध बुजुर्ग पिता-माता,सास-ससुर को घर से बाहर निकालने पर आमादा हो रहे हैं, वही पिता-माता,सास-ससुर के प्रति कर्तव्य धर्म का निर्वहन करने और असहाय पीड़ित प्रताड़ित महिला पुरुष को सुरक्षा संरक्षण आश्रय देने की अलख जगाने के लिए "श्रवण कुमार" बनकर के उभरे राजकीय शिक्षक प्रमोद कुमार वर्मा सरकारी स्कूल पई पीपलवास से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपने स्वर्गीय पिता स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशन लाल वर्मा सेवा ट्रस्ट अंबामाता की स्थापना करके गिरवा ग्राम पई पीपलवास में जमीन खरीद उस पर आधुनिक वृद्धाश्रम का निर्माण करके वरिष्ठ बुजुर्ग महिला पुरुष को आश्रम में रखने,पीडित मानव सेवा के लिए निकल पड़े हैं।


ट्रस्ट संरक्षक कुंवर विजय सिंह कच्छावाहा ने बताया कि ट्रस्ट स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. करण सिंह मोगरा, समाजसेवी देवीलाल भगोरा, दिनेश जोशी, प्रमोद उपाध्याय, राजकुमार वेलावत, विनय कुमार गोहिल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, कालूराम सालवी उपस्थित रहे । ट्रस्ट परिवार की धनेश्वरी वर्मा, प्रतिभा वर्मा ने अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी उपर्णा पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम भवन निर्माण के लिए सर्वसंत संप्रदाय संस्थान के कुंवर विजय सिंह कच्छावाहा महंत इंद्रदेव दास, महंत नारायण दास वैष्णव, सरपंच देवीलाल भगोरा, प्रकाश वर्मा, दिनेश जोशी ने विधि-विधान से भूमि पूजन करके भवन निर्माण का शुभारंभ किया।

ट्रस्ट संरक्षक कच्छवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से करीब एक डेढ़ वर्ष अवधि में भवन निर्मित होते ही सेवा कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments