पक्षी सेवा को लेकर दौसा में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए परिण्डे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दौसा (संस्कार सृजन) गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु एक सराहनीय पहल करते हुए भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ, दौसा के तत्वावधान में स्थानीय संघ सचिव ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक पक्षी सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय दौसा, सिद्धार्थ नगर दौसा, कोली छात्रावास दौसा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पक्षियों के लिए परिण्डे (पानी के पात्र) लगाए गए।

इस पुण्य कार्य में इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हीरालाल महावर, जो कि राइजिंग यूथ फाउंडेशन राजस्थान के संस्थापक हैं, की प्रेरणादायी भूमिका रही। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक युवा भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिनमें जय सिंह  मीना (राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण रोवर),विपिन बागड़ी, सूरज, राजा, धर्मेंद्र, श्यामलाल महावर, बबलू राम बैरवा, रवि राज बैरवा, अंकित महावर, और जयेश सांवरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि युवा पीढ़ी को जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश भी देती है। भीषण गर्मी में जब जल के अभाव से पक्षियों को जीवन संकट का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार का सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है।

स्थानीय संघ सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा और अधिक से अधिक स्थानों पर परिण्डे लगाए जाएंगे, ताकि हर पक्षी को राहत मिले और यह सेवा जन आंदोलन का रूप ले।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments