DPR तैयार होते ही शीघ्र मिलेगा चौमूँ वासियों को बीसलपुर का पानी- मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सेना के शौर्य और पराक्रम का कोई सानी नहीं-रामलाल शर्मा

चौमूँ में बीसलपुर की सौग़ात के लिए जलदाय मंत्री का नागरिक अभिनंदन

सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

हजारों की संख्या में पहुँचे लोग, शहीदों को नमन कर अर्पित की श्रद्धांजलि 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में ओपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर किए गए आतंकवादियों के ख़ात्मे को लेकर भारतीय सेना के शौर्य एवं सम्मान में शनिवार को प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर से सुभाष सर्किल चौमूं तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


तिरंगा यात्रा के साथ ही नगर परिषद चौमूँ को बजट घोषणा में बीसलपुर पेयजल योजना से जोड़ने के लिए राशि 25 लाख स्वीकृत किए जाने पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का नागरिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद, भारत माता की जय आदि जयघोष से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का 51 किलो की माला और साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सेना का शौर्य पूरे विश्व ने देखा और 26 परिवारों के सिंदूर का कर्ज 126 आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारकर उतारा है। उन्होंने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा को अपना दोस्त संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने चौमूँ को बीसलपुर बाँध से जोड़ने का भरसक प्रयास किया है और इनके प्रयासों से डीपीआर तैयार करने के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और जल्द ही करोड़ो की लागत से बीसलपुर का पानी चौमूँ वासियो को मिलेगा। 

.सीकर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने सेना के शौर्य को नमन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बजट में नगर परिषद चौमूं को बीसलपुर पेयजल योजना से जोड़ने हेतु DPR के लिए 25 लाख की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और और मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि माननीय मंत्री कन्हैया लाल प्रदेश और चौमूँ के लिए भागीरथ बनकर आए है, इनके नेतृत्व में यमुना नदी का पानी और चौमूँ को बीसलपुर का पानी मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर 9 अधिक आतंकी ठिकानों को नष्ट कर सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए से बहनों के सिंदूर का बदला लिया है। 

नागरिक अभिनंदन समारोह के उपरांत प्राचीन गढ़ से तिरंगा यात्रा वंदेमातरम् भारत माता के जयकारों से प्रारंभ होकर बस स्टेंड बावड़ी गेट चौपड़ नया बाज़ार होते हुए सुभाष सर्किल तक पहुँचे। जहाँ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। 

इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बासा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गगोरिया, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सोनी, प्रधान राम स्वरूप यादव उपप्रधान कमला जय प्रकाश चौधरी, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष आशीष दुसाद, अर्चना कुमावत, नानूराम सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, श्रीराम शर्मा ,बनवारी शर्मा, गोपाल डेनवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, गौरव यादव, अर्जुन यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments