सम्मान के साथ वृद्धावस्था कार्यक्रम में सम्मिलित हुए आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में सम्मान के साथ वृद्धावस्था कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनों को और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को बुजुर्गों का सम्मान और आदर करने के लिए शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में जयपुर निवासी नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक एवं प्रेरक आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया भी सम्मिलित हुए |

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के उद्देश्य से कई प्रमुख पहलुओं की शुरुआत की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नागरिकों का पोर्टल का वर्चुअल उद्घाटन किया। बुजुर्गों के लिए समर्पित कल्याण पोर्टल लॉन्च किया। देश के विभिन्न भागों में पांच वृद्ध आश्रमों का वर्चुअल उद्घाटन किया। 

बुजुर्गों के लिए उपकरणों को वितरण किया और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारी संगठन के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। 

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि बुजुर्गों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने बच्चों और दादा-दादी के बीच मजबूत भावनात्मक बंधन पर प्रकाश डाला और कहा कि बुजुर्ग परिवारों में भावनात्मक आधार के रूप में काम करते हैं ।  उन्होंने कहा जब बुजुर्ग अपने परिवार को समृद्ध होते देखते हैं, तो वह भी शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहते हैं । उन्होंने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया,  खासकर आज की तेज तर्रार और प्रतिस्पर्धी दुनिया में।

राष्ट्रपति ने कहा उनके ज्ञान और अनुभव का खजाना युवा पीढ़ी को जीवन की जटिलताओं से निपटने में मदद कर सकता है । बुढ़ापा चिंतन करने, आध्यात्मिक रूप से विकसित होने और सार्थक जीवन जीने का भी समय है।  राष्ट्रपति मुर्मू ने जोर देकर कहा कि वरिष्ठ नागरिक अतीत की कड़ी और भविष्य के मार्गदर्शक दोनों हैं और यह सुनिश्चित करना समाज का सामूहिक कर्तव्य है कि वह सम्मान, उद्देश्य और जुड़ाव के साथ जिएं।  उन्होंने सरकार की उन पहलों पर संतोष व्यक्त किया, जिनका उद्देश्य बुजुर्गों को सशक्त बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।  वरिष्ठ नागरिकों की खुशी और भलाई के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का आव्हान करते हुए राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से उनकी उपस्थिति को महत्व देने, उनकी बुद्धिमत्ता को संजोने ने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वे सम्मानित और शामिल महसूस करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments